भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच संजय बांगड़ ने कहा कि रोहित शर्मा को टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर ‘अपने अंदाज में खेलना जारी’ रखना चाहिए और लंबे प्रारूप में उनकी सफलता भारत को बड़े लक्ष्यों का पीछा करने में मदद कर सकती है। सीमित ओवरों के क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर सफल रोहित को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो अक्टूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में बतौर ओपनर आजमाया जा सकता है।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
राहुल को वेस्ट इंडीज दौरे पर खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर कर दिया गया। बांगड़ ने ईएसपीनक्रिकइंफो को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘अगर वह सफल हुए तो उनके खेलने के तरीके से टीम को काफी फायदा होगा। इससे भारतीय टीम सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा कर सकती है जिसे करने में हम पहले असफल रहते थे जैसा कि केप टाउन और एजबेस्टन टेस्ट में हुआ था।’
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
32 साल के रोहित ने 27 टेस्ट में 39.62 की औसत से 1585 रन बनाए हैं जिसमें तीन शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट में हालांकि रोहित को मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन छठे नंबर पर हनुमा विहारी ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह पक्की कर ली जिससे रोहित को टेस्ट में सलामी बल्लेबाजी के तौर पर टीम में जगह बनानी होगी।
4 of 5
संजय बांगड़
- फोटो : social Media
बांगड़ ने कहा, ‘रोहित अगर अपने अंदाज में खेलना जारी रखेंगे तो वह सफल हो सकते हैं। उन्हें अपना तरीका बरकरार रखना होगा।’ टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच ने कहा, ‘इस समय टीम के मध्यक्रम में कोई जगह नहीं है। पारी शुरू करना उनके लिए नई चुनौती होगी, क्योंकि लंबे प्रारूप के खेल में उन्होंने ऐसा बहुत कम किया है।’
5 of 5
संजय बांगड़
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, ‘उन्हें हालांकि इसका फायदा भी मिलेगा, क्योंकि वह नई गेंद के सामने बल्लेबाजी करेंगे और मैदान में काफी गैप मौजूद होगा। उन्हें ड्रेसिंग रूम में अपनी बारी का इंतजार नहीं करना होगा जो उनकी मानसिक ऊर्जा को बचाएगा।’ टीम के साथ बांगड़ का पांच साल का कार्यकाल पिछले महीने खत्म हुआ था जब उनकी जगह विक्रम राठौर को भारत का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया।