फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित शर्मा की वह महान पारी, आज ही के दिन हिटमैन ने तोड़े थे वन-डे क्रिकेट के सारे रिकॉर्ड

Wed, 13 Nov 2019 11:56 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 13 Nov 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma Smashes 264 runs against Sri Lanka on 13 November at Eden Garden
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए 13 नवंबर का दिन उनके जन्मदिन की तारीख से कम नहीं है। इसी दिन रोहित ने अपने 'हिटमैन' वाले रूप को दुनिया के सामने खोलकर रख दिया। साल 2014 में आज ही के दिन श्रीलंका के खिलाफ चौथे वन-डे में उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जिसे तोड़ना विश्व के किसी भी बल्लेबाज के लिए नामुमकिन सा लगता है। रोहित शर्मा ने कोलकाता के ईडन गार्डन पर 173 गेंदों में 33 चौकों और 9 छक्के की बरसात कर 264 रन धुआंधार पारी खेली थी।

Rohit Sharma Smashes 264 runs against Sri Lanka on 13 November at Eden Garden
Rohit Sharma - फोटो : amar ujala

2013 के चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित पहली बार सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे थे। कोलकाता में धमाकेदार पारी खेल उन्होंने यह साबित कर दिया था कि, क्यों उन्हें एमएस धोनी ने 2013 में अपने दौर का सबसे कमाल का गॉड गिफ्टेड टैलेंट बताया था। 13 नवंबर 2014 को ईडन गार्डन के मैदान पर रोहित के बल्ले से रनों का ऐसा बवंडर उठा कि इसमें श्रीलंकाई टीम किसी तिनके की तरह उड़ गई।

रोहित शर्मा की तूफानी पारी का आप इस बात से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने 186 रन तो महज 41 गेंदों में बना डाले थे। इस मैच को भारतीय टीम ने 153 रन के विशाल अंतर से जीता था और श्रीलंका की टीम रोहित शर्मा के व्यक्तिगत स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाई थी। पूरी श्रीलंकाई टीम महज 251 रन पर पवेलियन लौट चुकी थी।

Rohit Sharma Smashes 264 runs against Sri Lanka on 13 November at Eden Garden
ROHIT SHARMA SIX

इस मुकाबले में पारी के पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर शामिंडा एरंगा की गेंद पर रोहित शर्मा का कैच छूटा था। रोहित ने बाहर जाती गेंद को खेलने की कोशिश की, लेकिन बल्ले को छूते हुए थर्ड मैन की दिशा में गई जिसे थिसारा परेरा लपक नहीं पाए थे। इसके बाद तो रोहित ने गेंद की धुनाई के लिए मानों सुपारी हा ले ली और जमकर श्रीलंकाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma Smashes 264 runs against Sri Lanka on 13 November at Eden Garden
rohit sharma

रोहित ने इस मैच में  पहले 50 रन 72 गेंदों में पूरे किए थे। फिर 100 गेंदों में 100 रन, 125 गेंदों में 150 रन, 151 गेंदों में 200 रन और 166 गेंदों में 250 रन पूरे किए थे। पारी की आखिरी गेंद (49.6) पर वह नुवान कुलसेकरा का शिकार बने थे। रोहित की धमाकेदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 404 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Rohit Sharma Smashes 264 runs against Sri Lanka on 13 November at Eden Garden
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा की रिकॉर्ड पारी को याद करते हुए आईसीसी ने ट्वीट किया है। आईसीसी ने रोहित का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- इस दिन 2014 में रोहित शर्मा ने बड़ी पारी खेली, भारतीय ओपनर ने 264 रन ठोके जो वन-डे का सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर है। इस पारी के लिए रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed