{"_id":"5fe191498ebc3e3b6a747f7a","slug":"rohit-sharma-smashed-the-joint-fastest-t20i-century-vs-sri-lanka-in-indore-in-2017","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वो ओवर जब रोहित शर्मा फुल फॉर्म में आए और ठोक दिया T-20 का सबसे तेज शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वो ओवर जब रोहित शर्मा फुल फॉर्म में आए और ठोक दिया T-20 का सबसे तेज शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज की तारीख रोहित शर्मा के लिए बेहद खास है। 22 दिसंबर 2017 को ही हिटमैन ने अपना रौद्र रूप दिखाया था। इंदौर के होलकर स्टेडियम में श्रीलंका की बैंड बजाते हुए रोहित ने महज 35 गेंदों में शतक जमाकर इतिहास रच दिया था। 11 चौके और 8 छक्के की मदद से रोहित के टी-20 करियर के दूसरे शतक से स्टेडियम दहल गया था।
2 of 4
श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा का टी-20 शतक
- फोटो : ट्विटर @BCCI
इसी के साथ रोहित ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक जमाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। दक्षिण अफ्रीका के खब्बू बल्लेबाज डेविड मिलर भी इतने ही गेंद में सैकड़ा जमा चुके हैं। तीन मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच इंदौर में खेला जा रहा था। मैच में भारत की शुरुआत धीमी रही थी। पहले तीन ओवर में छह की औसत से महज 18 रन ही आए थे, इसके बाद वह ओवर आया, जिसमें रोहित ने मैच की दशा और दिशा ही बदल दी।
3 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
यह पारी का छठा ओवर था, गेंद धनंजय अकिला के हाथ में थी। रोहित ने 15 रन बटोरे और फिर जो हुआ, वो इतिहास है। इस ओवर के बाद रोहित ने रूकने का नाम नहीं लिया। असेला गुनारत्ने के एक ही ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाकर 20 रन बनाए, इसके बाद रोहित ने मैच के 11वें ओवर में थिसारा परेरा की लगातार चार गेंदों पर चार छक्के जड़े। फिर उनका सामने चमीरा 13वां लेकर आए और उन्होंने इस ओवर में 2 छक्के और एक चौका लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रोहित इसी ओवर में एक और बड़ा शॉट मारने के चक्कर में थर्ड मैन पर धनंजय के हाथ कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए, लेकिन रोहित तब तक अपना काम पूरा कर चुके थे और इस तरह उन्होंने 42 गेंदों पर 12 चौको और 10 छक्को की मदद से 118 की ताबड़तोड़ पारी खेली। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 260/5 बनाए। जवाब में श्रीलंकाई पारी तीन ओवर पहले 172 रन पर ही सिमट गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।