फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित शर्मा ने आज ही के दिन बनाए थे रिकॉर्ड 264 रन, उथप्पा का त्याग तो याद ही होगा!

Tue, 13 Nov 2018 08:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
rohit sharma record 264 run innings robin uthappa extends support
रॉबिन उथप्पा

13 नवंबर को भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की 264 रन की पारी के लिए याद रखा जाता है। हिटमैन ने 2014 में कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस पर श्रीलंका के खिलाफ चौथे वन-डे में यह विशेष पारी खेली थी। मुंबई के बल्लेबाज ने कोलकाता में 173 गेंदों में 33 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 264 रन बनाए। 

rohit sharma record 264 run innings robin uthappa extends support
रॉबिन उथप्पा

इस पारी को वन-डे क्रिकेट की सबसे खास पारी माना जाता है, लेकिन कुछ ही लोगों को ध्यान होगा कि रोहित शर्मा की रिकॉर्ड पारी में उनके साथी रॉबिन उथप्पा ने बड़ी भूमिका निभाई थी। अंतिम ओवरों में उथप्पा ने बड़ा फैसला लिया, जिसकी बदौलत रोहित शर्मा विश्व रिकॉर्ड के सरताज बने।

rohit sharma record 264 run innings robin uthappa extends support
रोहित शर्मा - फोटो : icc

दरअसल, रॉबिन उथप्पा जब क्रीज पर रोहित शर्मा का साथ देने आए तब टीम इंडिया का स्कोर 40.2 ओवर में चार विकेट पर 276 रन था। भारतीय ओपनर तब 150 रन के आंकड़ें को पार कर चुके थे। अगले 58 गेंदों के खेल में रोहित शर्मा ने 100 से अधिक रन बनाए और इतिहास रच दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit sharma record 264 run innings robin uthappa extends support
रोहित शर्मा - फोटो : twitter

उथप्पा जब क्रीज पर आए तब उनके पास बड़ी पारी खेलकर टीम में अपनी जगह स्थायी करने का अच्छा विकल्प था। श्रीलंका का गेंदबाजी आक्रमण भी उच्च स्तर का नहीं था। हालांकि, रॉबिन उथप्पा ने अपनी जगह पक्की करने के बजाय टीम के लिए खेलने का बड़ा फैसला किया। उन्होंने अर्धशतक जमाने के बारे में बिलकुल नहीं सोचा बल्कि हर मौके पर हिटमैन को स्ट्राइक देने की ठानी।

विज्ञापन
rohit sharma record 264 run innings robin uthappa extends support
रोहित शर्मा - फोटो : file photo

यही कारण रहा कि रोहित शर्मा 264 रन के पहाड़नुमा स्कोर के सामने रॉबिन उथप्पा 16 गेंदों में 16 रन का स्कोर बेहद बौना सा दिखा। रोहित और उथप्पा ने 58 गेंदों में 128 रन की साझेदारी की, जिसमें से उथप्पा का योगदान 12.5 प्रतिशत का रहा। यह प्रतिशत बेहद छोटा नजर आता है, लेकिन टीम और बल्लेबाजी साझेदार के हिसाब से यह बड़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed