फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rohit Sharma: 'जब पापा को टेस्ट से संन्यास के बारे में बताया तो...', रोहित ने सुनाई भावुक कर देने वाली कहानी

Fri, 06 Jun 2025 04:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Jun 2025 04:23 PM IST
सार

मुंबई में चेतेश्वर पुजारा की पत्नी पूजा पुजारा की किताब के विमोचन के दौरान बातचीत करते हुए रोहित ने खुलासा किया कि उनके पिता टेस्ट क्रिकेट को बेहद पसंद करते हैं। इसलिए टेस्ट से संन्यास के फैसले के बाद उनके पिता निराश थे। आइए जानते हैं रोहित ने क्या बताया...

विज्ञापन
Rohit Sharma narrated emotional story, says When I told Father about my retirement from Tests his reaction...
रोहित और उनके माता-पिता - फोटो : ANI
भारतीय क्रिकेट के महान सलामी बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा के इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के फैसले ने कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के खत्म होने के बाद सबसे लंबे प्रारूप में खराब फॉर्म में चल रहे रोहित ने टेस्ट क्रिकेट खेलते रहने की इच्छा जाहिर की थी। रोहित ने फॉर्म में वापसी के लिए रणजी ट्रॉफी भी खेले थे, लेकिन उन्होंने पिछले महीने अचानक टेस्ट से संन्यास लेने का फैसला किया, जिससे पूरे भारतीय क्रिकेट जगत को झटका लगा। रोहित के इस फैसले से न सिर्फ उनके फैंस निराश हुए, बल्कि उनके पिता भी निराश हुए। अब इसकी कहानी उन्होंने खुद बताई है।
Rohit Sharma narrated emotional story, says When I told Father about my retirement from Tests his reaction...
पूजा और पुजारा - फोटो : instagram
मुंबई में चेतेश्वर पुजारा की पत्नी पूजा पुजारा की किताब 'द डायरी ऑफ ए क्रिकेटर्स वाइफ' के विमोचन के दौरान बातचीत करते हुए रोहित ने खुलासा किया कि उनके पिता टेस्ट क्रिकेट को बेहद पसंद करते हैं। इसलिए टेस्ट से संन्यास का फैसला उनके पिता स्वीकार नहीं कर पाए थे। रोहित ने बताया, 'मेरे पिता एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे। जैसा कि मैंने कहा, मेरी मां और मेरे पिता कई त्याग किए ताकि हम अपना जीवन अच्छे से जी सकें। लेकिन मेरे पिता हमेशा पहले दिन से टेस्ट क्रिकेट के प्रशंसक रहे हैं। उन्हें नए जमाने का क्रिकेट पसंद नहीं है। मुझे आज भी याद है कि जिस दिन मैंने वनडे में 264 रन बनाए थे। मेरे पिता की ओर से बस यही प्रतिक्रिया आई कि- ठीक है, अच्छा ही खेला। बहुत खूब। उनकी चेहरे पर कोई उत्तेजना नहीं थी। उन्होंने कहा वहां जाना महत्वपूर्ण है और यही सब बातें कहीं।'
Rohit Sharma narrated emotional story, says When I told Father about my retirement from Tests his reaction...
रोहित शर्मा के माता पिता - फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'लेकिन मैं जब भी टेस्ट में 30, 40, या 50 या 60 रन बना लेता था तो वह मुझे इस बारे में हमेशा विस्तार से बात करते थे। टेस्ट के प्रति उनका इस तरह का प्यार था। और उन्होंने मुझे स्पष्ट रूप से देखा है कि मैं कैसे कैसे क्रिकेट में आगे बढ़ा हूं।' रोहित ने बताया कि टेस्ट से संन्यास के बाद उनके पिता शुरू में काफी नाराज हुए। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने रोहित के फैसला का समर्थन किया और शांत हुए और खुश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma narrated emotional story, says When I told Father about my retirement from Tests his reaction...
रोहित और कोहली - फोटो : ANI
रोहित ने बताया, 'आप स्कूल क्रिकेट में खेलते हैं। इसके बाद आप अंडर 19, रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी और इंडिया ए के लिए खेलते हैं। मैंने वह सब किया है। इसलिए उन्होंने मेरी यात्रा देखी है। यह सब खेलके मैंने भारतीय टीम में जगह बनाई। जाहिर है मेरे पिता ने मुझे लाल गेंद से खेलते हुए देखा है। इसलिए वह लाल गेंद के क्रिकेट की बहुत सराहना करते हैं। जाहिर है, जब मैंने संन्यास की घोषणा की तो वह थोड़ा निराश थे, लेकिन फिर बाद में खुश भी हुए। वह मेरे पिता हैं और मैं आज जहां भी हूं, उन्होंने स्पष्ट रूप से एक बड़ी भूमिका निभाई है। उनकी मदद के बिना, यह कभी संभव नहीं होता।'
विज्ञापन
Rohit Sharma narrated emotional story, says When I told Father about my retirement from Tests his reaction...
रोहित और कोहली - फोटो : ANI
रोहित ने अपने टेस्ट करियर का अंत 12 शतकों और 18 अर्धशतकों के साथ किया। उन्होंने 2023 में भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में भी पहुंचाया। हालांकि यह खिताब राष्ट्रीय टीम से दूर है। हिटमैन ने 67 टेस्ट मुकाबलों में 40.57 के औसत से 4301 रन बनाए। रोहित ने सात मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान अपने सोशल मीडिया हैंडल से किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपनी टेस्ट कैप की तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा- मैं आप सभी साथियों को बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। इस प्रारूप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं वनडे में भारत के लिए खेलना जारी रखूंगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed