फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL में बेशुमार दौलत के शहंशाह हैं ये तीन खिलाड़ी, एक सीजन में मिलती है इतनी मोटी रकम

Mon, 18 Nov 2019 12:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 18 Nov 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma MS Dhoni IPl salary is 15 and Virat Kohli gets 17 crore from RCB for 1 Season
आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल 2020 के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है। सभी आठ टीमों ने कई खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज कर दिया। दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग आईपीएल के लिए आगले महीने खिलाड़ियों की निलामी होगी। रिलीज कए गए खिलाड़ियों की फिर से बोली लगेगी।



सभी टीम ने अपने पर्स में नीलामी के लिए पैसे बचाए हैं, ताकी वो ऑक्शन वाले दिन बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकें, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले आईपीएल के बाद से नीलामी में शामिल नहीं होने वाले टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी को कितने पैसे मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और एमएस धोनी को उनकी फ्रेंचाइजी कितने करोड़ देती है।

Rohit Sharma MS Dhoni IPl salary is 15 and Virat Kohli gets 17 crore from RCB for 1 Season
एमएस धोनी और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी को आईपीएल में सबसे अधिक पैसे मिलते हैं। इन तीनों के आसपास भी कोई खिलाड़ी नहीं है जिसे इतनी रकम मिलती हो। विराट कोहली की आईपीएल सैलरी रोहित शर्मा और एमएस धोनी की अपेक्षा ज्यादा है। इस बात की जानकारी खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सार्वजनिक की है।

Rohit Sharma MS Dhoni IPl salary is 15 and Virat Kohli gets 17 crore from RCB for 1 Season
विराट कोहली और एमएस धोनी - फोटो : अमर उजाला

बतौर कप्तान एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीतने वाले विराट कोहली को लीग में सबसे अधिक पैसे मिलते हैं। विराट को आईपीएल के एक सीजन के लिए आरसीबी फ्रेंचाइजी 17 करोड़ रुपये का भुगतान करती है। वहीं, मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा चार बार खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा को अपनी टीम के मालिकों से 15 करोड़ रुपये की रकम एक सीजन के लिए मिलते हैं। इतनी ही रकम सीएसके के कप्तान एमएस धोनी को भी मिलती हैं। धोनी ने सीएसके को तीन बार आईपीएल चैंपियन बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma MS Dhoni IPl salary is 15 and Virat Kohli gets 17 crore from RCB for 1 Season
ऋषभ पंत

कप्तान के अलावा सबसे ज्यादा रकम दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर ऋषभ पंत को मिलती है। पंत को दिल्ली से एक सीजन के लिए 15 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके बाद चार ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें साढ़े 12 करोड़ रुपये मिलते हैं। इनमें सुनील नरेन, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर का नाम शामिल है। इसके अलावा हार्दिक पांड्या, सुरेश रैना, केएल राहुल, मनीष पांडे और एबी डिविलियर्स 11-11 करोड़ रुपये मिलते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed