फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: रोहित ने इस सीजन पावरप्ले में छह टीमों से ज्यादा छक्के लगाए; पोलार्ड को भी इस मामले में पीछे छोड़ा

Fri, 19 Apr 2024 12:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 19 Apr 2024 12:29 PM IST
सार

रोहित इस सीजन पावरप्ले में अब तक 13 छक्के लगा चुके हैं। यह छह टीमों द्वारा पावरप्ले में लगाए गए छक्कों से ज्यादा है। हिटमैन ने अब तक इस सीजन 30 चौके और 18 छक्के लगाए हैं।

विज्ञापन
Rohit Sharma hit more sixes in powerplay IPL 2024 than six teams; beats Pollard for most sixes in IPL for MI
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम जीत की पटरी पर वापस आ चुकी है। शुरुआती लगातार तीन मैच गंवाने के बाद मुंबई ने दो मैच जीते। हालांकि, उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद गुरुवार को मुंबई की टीम ने पंजाब किंग्स पर नौ रन से जीत हासिल की। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 192 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 25 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 144 का रहा। तीन छक्के लगाने के साथ ही रोहित ने कुछ खास रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए।
Rohit Sharma hit more sixes in powerplay IPL 2024 than six teams; beats Pollard for most sixes in IPL for MI
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
रोहित इस सीजन पावरप्ले में अब तक 13 छक्के लगा चुके हैं। यह छह टीमों द्वारा पावरप्ले में लगाए गए छक्कों से ज्यादा है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 12 छक्के, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11-11 छक्के, गुजरात टाइटंस ने 10 छक्के, राजस्थान रॉयल्स ने छह छक्के और पंजाब किंग्स ने चार छक्के लगाए हैं। रोहित ने इस सीजन शुरुआती छह ओवरों में जितने छक्के लगाए हैं, उतने राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीम ने मिलकर पावरप्ले में नहीं लगाए। रोहित द्वारा पावरप्ले में खेली गई यही आक्रामक पारियों की बदौलत मुंबई ने जीत हासिल की है।

आईपीएल 2024 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के
खिलाड़ी/टीम छक्के लगाए
रोहित शर्मा 13
लखनऊ सुपर जाएंट्स 12
चेन्नई सुपर किंग्स 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11
गुजरात टाइटंस 10
राजस्थान रॉयल्स 6
पंजाब किंग्स 4
Rohit Sharma hit more sixes in powerplay IPL 2024 than six teams; beats Pollard for most sixes in IPL for MI
रोहित शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
तीन छक्के लगाने के साथ ही हिटमैन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। वह अब तक इस लीग में मुंबई इंडियंस के लिए 224 छक्के जड़ चुके हैं। उन्होंने इस मामले में कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया। पोलार्ड ने मुंबई के लिए इस लीग में 223 छक्के जड़े हैं। तीसरे नंबर पर 104 छक्कों के साथ हार्दिक पांड्या और चौथे नंबर पर 103 छक्कों के साथ ईशान किशन हैं। 36 साल की उम्र में जिस तरह से रोहित बाउंड्री क्लीयर कर रहे हैं, शायद ही इस वक्त दुनिया में उनसे बेहतर ओपनर या हिटर होगा। रोहित मुंबई इंडियंस से 2011 में जुड़े थे। इससे पहले वह डेक्कन चार्जर्स की टीम में थे। वहां उन्होंने 51 छक्के लगाए थे। कुल मिलाकर रोहित इस लीग में 275 छक्के लगा चुके हैं।

मुंबई के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज छक्के लगाए
रोहित शर्मा 224
कीरोन पोलार्ड 223
हार्दिक पांड्या 104
ईशान किशन 103
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma hit more sixes in powerplay IPL 2024 than six teams; beats Pollard for most sixes in IPL for MI
रोहित शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
रोहित फिलहाल इस सीजन सात मैचों की सात पारियों में 49.50 की औसत और 164.09 के स्ट्राइक रेट से 297 रन बना चुके हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं। हिटमैन ने अब तक इस सीजन 30 चौके और 18 छक्के लगाए हैं। 18 में से 13 छक्के उन्होंने पावरप्ले में जड़े हैं। ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने सात पारियों में 72.20 की औसत और 147.35 के स्ट्राइक रेट से 361 रन बनाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर रियान पराग हैं। पराग ने सात पारियों में 63.60 की औसत और 161.42 के स्ट्राइक रेट से 318 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 20 छक्के लगाए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed