फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: पंजाब के खिलाफ जीत के बावजूद हार्दिक कर बैठे यह बड़ी गलती, रेफरी ने ठोक दिया लाखों रुपये का जुर्माना

Fri, 19 Apr 2024 08:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 19 Apr 2024 08:47 AM IST
सार

यह पहला मौका था जब हार्दिक ओवर-रेट मानदंडों को पूरा करने में विफल रहे, इसलिए केवल लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन
PBKS vs MI, IPL 2024: Hardik Pandya imposed heavy Fine, BCCI Penalises MI Captain For Code Of Conduct Breach
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के 33वें मैच में आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है। मुंबई फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर रहे हार्दिक निर्धारित समय में गेंदबाजी के 20 ओवर पूरे करने में विफल रहे और इसलिए, उन पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में इसकी पुष्टि की। यह पहला मौका था जब हार्दिक ओवर-रेट मानदंडों को पूरा करने में विफल रहे, इसलिए केवल 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
PBKS vs MI, IPL 2024: Hardik Pandya imposed heavy Fine, BCCI Penalises MI Captain For Code Of Conduct Breach
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
बीसीसीआई ने बयान में कहा, 'मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने 18 अप्रैल को पीसीए न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति को बनाए रखा। आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था। इसलिए हार्दिक पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अगर इस गलती को दोहराया गया तो हार्दिक और मुंबई इंडियंस के अन्य खिलाड़ी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।
PBKS vs MI, IPL 2024: Hardik Pandya imposed heavy Fine, BCCI Penalises MI Captain For Code Of Conduct Breach
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को नौ रन से शिकस्त दी। मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 192 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 25 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 36 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 53 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 78 रन की पारी खेली। वहीं, तिलक वर्मा 18 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 34 रन बनाकर नाबाद रहे। हर्षल पटेल ने तीन और कप्तान सैम करन ने दो विकेट झटके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
PBKS vs MI, IPL 2024: Hardik Pandya imposed heavy Fine, BCCI Penalises MI Captain For Code Of Conduct Breach
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL
जवाब में पंजाब की टीम 19.1 ओवर में 183 रन पर सिमट गई। पंजाब के लिए आशुतोष शर्मा ने 28 गेंद में दो चौके और सात छक्के की मदद से 61 रन और शशांक सिंह ने 25 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेली। इसके अलावा पंजाब का कोई बल्लेबाज 21 रन से ज्यादा नहीं बना सका। मुंबई की ओर से गेराल्ड कोएत्जी और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट लिए। आकाश मधवाल, हार्दिक पांड्या और श्रेयस गोपाल को एक-एक विकेट मिला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed