टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा के बल्ले की चमक पिछले कुछ समय से फीकी पड़ती नजर आ रही है। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा के नाम श्रीलंका के खिलाफ निदाहास ट्रॉफी के उद्घाटन मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : bcci
निदाहास ट्रॉफी टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा पहले मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया की पारी के पहले ही ओवर में रोहित पवेलियन लौट गए। दुश्मंथा चमीरा द्वारा किए पहले ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने मिड ऑफ की दिशा में हवाई फायर किया। जीवन मेंडिस ने पीछे दौड़ लगाते हुए दर्शनीय कैच लपका।
3 of 5
rohit sharma
- फोटो : bcci
आउट होते ही रोहित शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। वह पिछले पांच सालों में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार बिना खाता खोले आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। पिछले पांच सालों में रोहित 12वीं बार इंटरनेशनल क्रिकेट में बिना खाता खोले आउट हुए। वह अब इशांत शर्मा के साथ संयुक्त रूप से इस मामले में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
वैसे पिछले पांच सालों में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार बिना खाता खोले आउट होने के मामले भुवनेश्वर कुमार तीसरे नंबर पर काबिज हैं। भुवी इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 बार शून्य पर आउट हुए।
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
इस शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में एक नाम चौंकाने वाला शामिल हैं। यह कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली हैं। कोहली पिछले पांच सालों में इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं। बता दें कि विराट कोहली निदाहास ट्रॉफी में नहीं खेल रहे हैं। वह अभी रेस्ट कर रहे हैं।