भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल के टीवी शो पर महिलाओं के खिलाफ की गयी टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि इन दोनों को फटकार लगाए जाने की जरूरत थी। इन दोनों ने छह जनवरी को प्रसारित 'कॉफी विद करण' शो में महिला विरोधी टिप्पणियां की थीं।
शास्त्री ने 'मिरर नाउ' से कहा, 'पंड्या और राहुल को फटकार लगाये जाने की जरूरत थी। जो कुछ भी हुआ, उससे उन्होंने सबक सीखा होगा जो अच्छा है।'
3 of 5
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल
उन्होंने कहा, 'आप गलतियां कर बैठते हो और कभी कभार आपको सजा भी मिलती है लेकिन दुनिया यहीं खत्म नहीं हो जाती। इस तरह के अनुभव से खिलाड़ियों को मजबूत वापसी करने में मदद मिलती है।'
बता दें कि कॉफी विद करण में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने महिलाओं पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर पांड्य, केएल राहुल और करण जौहर की कड़ी आलोचना की गई। महिलाओं पर विवादित टिप्पणी के लिए हार्दिक पंड्या-केएल राहुल समेत करण जौहर के खिलाफ जोधपुर में केस दर्ज हुआ था।
शो में पांड्या ने कहा था कि 'मैं अपने पैरेंट्स से काफी खुला हुआ हूं और उन्हें मेरी हर गर्लफ्रेंड के बारे में पता होता है।' शो में पांड्या ने कई महिलाओं के साथ घूमने की बात कही। यह पूछने पर कि क्लब में महिला का नाम नहीं पूछा तो पांड्या ने जवाब दिया, 'मुझे महिलाओं को मूव करते देखना और उन्हें ऑब्जर्व करना पसंद है। मैं थोड़ा ब्लैक साइड से हूं इसलिए मुझे देखने की जरूरत है कि वह कैसे मूव कर रही है।'