फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषभ पंत के नाम फिर दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, लटक सकती है करियर पर तलवार!

Mon, 03 Sep 2018 05:13 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Sep 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
rishabh pant named unwanted record in wicketkeeping against england at southampton
rishabh pant

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम साउथ हैम्प्टन में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में एक और अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। बता दें कि टीम इंडिया को चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हाथों 60 रन से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, मेजबान इंग्लैंड ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली।


 

rishabh pant named unwanted record in wicketkeeping against england at southampton
ऋषभ पंत - फोटो : Indian Express

दरअसल, साउथ हैम्प्टन टेस्ट मैच में रिषभ पंत ने 30 रन बतौर बाई के तौर पर दे दिए हैं। वो एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा बाई रन देने वाले दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं। इससे पहले साल 2007 में दिनेश कार्तिक ने पाकिस्तान के खिलाफ 47 रन बतौर बाई छोड़ दिए थे। 
 

rishabh pant named unwanted record in wicketkeeping against england at southampton
ऋषभ पंत

बता दें कि साउथ हैम्प्टन में स्विंग होती गेंदों को पकड़ना मुश्किल है लेकिन ये भी साफ है कि रिषभ पंत को अपनी विकेटकीपिंग पर बहुत ज्यादा काम करना पड़ेगा। अगर पंत ने ऐसा नहीं किया तो उनका करियर तक खतरे में पड़ सकता है। दिनेश कार्तिक को भी खराब विकेटकीपिंग का खामियाजा भुगतना पड़ा है। वो कई सालों तक टेस्ट टीम से बाहर भी रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
rishabh pant named unwanted record in wicketkeeping against england at southampton
ऋषभ पंत

याद हो कि इससे पहले इसी टेस्ट मैच की पहली पारी में पंत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया था। अपने करियर की दूसरे टेस्ट में उन्होंने 29 गेंदें खेली मगर एक भी रन नहीं बना सके और शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। पंत सबसे ज्यादा गेंदें खेलकर एक भी रन नहीं बनाने वाले विकेटकीपर की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं।

विज्ञापन
rishabh pant named unwanted record in wicketkeeping against england at southampton
ऋषभ पंत

बता दें कि ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ ही ट्रेंट ब्रिज में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। पहले ही मुकाबले में उन्हें छक्के के साथ अपना खाता खोला था और रिकॉर्डबुक में अपना नाम भी दर्ज करवाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed