टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम साउथ हैम्प्टन में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में एक और अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। बता दें कि टीम इंडिया को चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हाथों 60 रन से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, मेजबान इंग्लैंड ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली।
2 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : Indian Express
दरअसल, साउथ हैम्प्टन टेस्ट मैच में रिषभ पंत ने 30 रन बतौर बाई के तौर पर दे दिए हैं। वो एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा बाई रन देने वाले दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं। इससे पहले साल 2007 में दिनेश कार्तिक ने पाकिस्तान के खिलाफ 47 रन बतौर बाई छोड़ दिए थे।
बता दें कि साउथ हैम्प्टन में स्विंग होती गेंदों को पकड़ना मुश्किल है लेकिन ये भी साफ है कि रिषभ पंत को अपनी विकेटकीपिंग पर बहुत ज्यादा काम करना पड़ेगा। अगर पंत ने ऐसा नहीं किया तो उनका करियर तक खतरे में पड़ सकता है। दिनेश कार्तिक को भी खराब विकेटकीपिंग का खामियाजा भुगतना पड़ा है। वो कई सालों तक टेस्ट टीम से बाहर भी रहे।
याद हो कि इससे पहले इसी टेस्ट मैच की पहली पारी में पंत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया था। अपने करियर की दूसरे टेस्ट में उन्होंने 29 गेंदें खेली मगर एक भी रन नहीं बना सके और शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। पंत सबसे ज्यादा गेंदें खेलकर एक भी रन नहीं बनाने वाले विकेटकीपर की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं।
बता दें कि ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ ही ट्रेंट ब्रिज में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। पहले ही मुकाबले में उन्हें छक्के के साथ अपना खाता खोला था और रिकॉर्डबुक में अपना नाम भी दर्ज करवाया था।