दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में ऋषभ पंत की कोशिश रहेगी कि वो रोहित शर्मा के एक अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर पाएं। लगातार मिल रहे मौके का लाभ नहीं उठा पाने और निराशाजनक प्रदर्शन करने की वजह से युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं।
इन सबके बीच ऋषभ पंत उस जगह पर पहुंच गए हैं जहां वे रोहित शर्मा की बराबरी करने के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लेंगे।
2 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को बेंगलुरु में खेल जाने वाले तीसरे टी-20 मैच में ऋषभ पंत अगर बल्लेबाजी करते हुए दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाते हैं और दस रन के अंदर ही आउट हो जाते हैं तो वे रोहित शर्मा के टी-20 में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बार दहाई का आंकड़ा छूए बगैर ही आउट होने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
रोहित ने पिछले साल यानी 2018 में ये अनचाहा रिकॉर्ड बनाया था। उस वक्त टी-20 मैचों में रोहित 7 बार दहाई का आंकड़ा छुए बिना ही 10 से कम स्कोर पर आउट हो गए थे।
रोहित के अलावा एक कैलेंडर वर्ष में छह बार दहाई के अंक तक पहुंचे बगैर होने के मामले में शिखर धवन दूसरे नंबर पर हैं। धवन वर्ष 2016 में टी-20 क्रिकेट में 6 बार दहाई का आंकड़ा छूए बिना ही आउट हुए थे। और अब ऋषभ पंत ने लगातार फेल होने के साथ ही शिखर धवन के इस अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं। पंत भी इस साल अब तक 6 बार दहाई का आंकड़ा छुए बिना ही टी-20 मैचों में आउट हो चुके हैं।
5 of 5
Rishabh Pant
- फोटो : social Media
पंत के इस साल के प्रदर्शन की बात की जाए तो वे अब तक कुल नौ टी-20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान वे सिर्फ तीन बार ही दहाई के आंकड़े तक पहुंचे हैं। पंत ने अब तक खेले गए 9 मैचों में 4, 40, 28*, 3, 1, 0, 4, 65* और 4 रन बनाए हैं।