फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषभ पंत ने की डीविलियर्स के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, यह कमाल करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर

Mon, 10 Dec 2018 10:06 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Dec 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
rishabh pant equals world record of taking most catches in a test match
ऋषभ पंत और एबी डीविलियर्स

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपने करियर के छठे टेस्ट में वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। पंत ने एक टेस्ट में कुल 11 कैच लपके और इसी के साथ उन्होंने जैक रसेल व एबी डीविलियर्स के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। पंत ऐसा कमाल करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बने।

rishabh pant equals world record of taking most catches in a test match
ऋषभ पंत - फोटो : Indian Express

युवा पंत ने मोहम्मद शमी द्वारा किए पारी के 101वें ओवर चौथी गेंद पर मिचेल स्टार्क का आसान कैच लेकर यह उपलब्धि हासिल की।  ऋषभ ने पहली पारी में 6 जबकि दूसरी पारी में 5 कैच लपके। 

rishabh pant equals world record of taking most catches in a test match
ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने भारत की तरफ से एक टेस्ट में विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक कैच लेने के रिकॉर्ड के मामले में ऋद्धिमान साहा को पीछे छोड़ा। साहा ने कैपटाउन में इस साल की शुरुआत में एक टेस्ट में 10 कैच लिए थे। वह ऐसा कमाल करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बने और बॉब टेलर व एडम गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड की बराबरी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rishabh pant equals world record of taking most catches in a test match
Rishabh Pant

अब पंत ने साहा को पीछे छोड़कर भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में पंत ने एक पारी में छह कैच लेकर भी रिकॉर्ड की बराबरी की थी। तब पंत ने महान भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी के एक पारी में विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक कैच लेने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। धोनी ने 2009 में एक पारी में 6 कैच लेकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

विज्ञापन
rishabh pant equals world record of taking most catches in a test match
rishabh pant

ऋषभ पंत ने अपना नाम टेस्ट डेब्यू में ही रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया था। इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में 21 वर्षीय पंत एक पारी में पांच कैच लेने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट में कुल 15 कैच लपके थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed