फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: टी20 विश्व कप फाइनल में ऋषभ पंत ने की थी चोट की एक्टिंग? रोहित के मैच विनर वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया

Sat, 12 Oct 2024 05:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 12 Oct 2024 05:07 PM IST
सार

रोहित ने दावा किया था कि पंत की नकली चोट वाली घटना ने खेल को धीमा करने में मदद की और भारत ने टी20 विश्व कप का खिताब जीता। पंत ने रोहित के दावे पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि उन्होंने फिजियो को मैदान पर अपना समय लेने के लिए कहा।

विज्ञापन
Rishabh Pant Breaks Silence On Rohit Sharma Fake Injury Claim from IND vs SA T20 World Cup 2024 Final
भारतीय टीम - फोटो : PTI
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में खुलासा किया था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की सूझबूझ की वजह से भारत ने टी20 विश्व कप 2024 अपने नाम किया था। उन्होंने कहानी बताई थी कि कैसे पंत ने मैच को धीमा करने में मदद की थी और दक्षिण अफ्रीका के लय को रोक दिया था। तब मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 गेंदों पर 30 रनों की जरूरत थी और ऐसा लग रहा था कि यह मैच भारत के हाथ से निकल चुका है। भारत को मैच को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए कोई चमत्कार की जरूरत थी। इसके बाद पंत ने घुटने में चोट की वजह से फीजियो को बुलाया, यहीं से दक्षिण अफ्रीका के विकेटों का पतन शुरू हुआ। रोहित ने इस मैच के टर्निंग पॉइंट में से एक बताया था। पंत ने रोहित के दावे पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि उन्होंने फिजियो को मैदान पर अपना समय लेने के लिए कहा था।
Rishabh Pant Breaks Silence On Rohit Sharma Fake Injury Claim from IND vs SA T20 World Cup 2024 Final
रोहित और पंत - फोटो : Twitter
पंत ने कहा- मैं इस बारे में सोच रहा था। क्योंकि मैच की गति अचानक दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में मुड़ गई। दो-तीन ओवर में काफी रन बने। इसलिए मैं सोच रहा था कि आप पता नहीं फिर कब विश्व कप फाइनल में खेल रहे होंगे, ये क्षण फिर कब आएगा। इसलिए मैं फिजियो से कह रहा था कि आप अपना समय लें, समय बर्बाद करते रहें। रोहित भैया मुझसे पूछ रहे थे कि क्या मैं ठीक हूं। मैंने उनसे कहा कि मैं सिर्फ एक्टिंग कर रहा हूं। कई बार इस तरह के मैच की स्थिति में, मैं यह नहीं कहता कि यह हर बार काम करता है, लेकिन कई बार यह काम कर जाता है। और अगर यह ऐसे क्षण में काम करता है, तो आप और कुछ नहीं चाहते हैं।'
Rishabh Pant Breaks Silence On Rohit Sharma Fake Injury Claim from IND vs SA T20 World Cup 2024 Final
भारतीय टीम - फोटो : PTI
इससे पहले रोहित ने 'द कपिल शर्मा शो' के एक एपिसोड के दौरान पूरे वाकये को याद किया था। उन्होंने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका को जब 30 गेंद में 30 रन चाहिए थे तब शायद किसी को पता नहीं, लेकिन छोटा सा ब्रेक हुआ था। पंत ने खेल को रोकने के लिए अपनी बुद्धि का इस्तेमाल किया। उन्होंने घुटने में चोट की समस्या बताई थी इसके लिए उन्होंने अपने घुटने को टेप कर लिया था, जिससे खेल को धीमा करने में मदद मिली। क्योंकि खेल उस वक्त फास्ट पेसिंग थी। उस समय सभी बल्लेबाज चाहते हैं कि गेंद जल्दी फेंकी जाए, लेकिन हमें लय तोड़नी थी। जब मैं मैदान सेट कर रहा था और गेंदबाजों से बात कर रहा था, अचानक मैंने पंत को जमीन पर गिरते देखा। फिजियोथेरेपिस्ट आ गया था और उनके घुटने को टेप कर रहा था। क्लासेन मैच के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। मैं यह नहीं कह रहा कि यह एकमात्र कारण है, लेकिन यह उनमें से एक हो सकता है। पंत साहब ने अपनी स्मार्टनेस का इस्तेमाल किया और चीजें हमारे पक्ष में काम कर गईं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant Breaks Silence On Rohit Sharma Fake Injury Claim from IND vs SA T20 World Cup 2024 Final
भारतीय टीम - फोटो : PTI
इस ब्रेक के बाद हार्दिक पांड्या ने खतरनाक हेनरिक क्लासेन को आउट किया था। इसने भारतीय टीम को एकबार फिर ड्राइविंग सीट पर लाने और वापसी करने में मदद की थी। हालांकि, डेविड मिलर ने दूसरे छोर से रन बनाना जारी रखा  था। आखिरी दो-तीन ओवरों में दक्षिण अफ्रीका पर दबाव था और भारत ने स्थिति को अच्छी तरह से भुनाया। रोहित ने कहा, 'ऐसा ही हुआ। हार्दिक ने उस ओवर में क्लासेन को आउट किया और इसके बाद से दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनने लगा। फिर सभी लड़के इकट्ठा हुए और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को स्लेज करना शुरू कर दिया। इसके बारे में मैं यहां नहीं बता सकता, लेकिन यह आवश्यक था क्योंकि हमें किसी भी कीमत पर जीतना था। इसे जीतने के लिए, हम कुछ भी सजा झेलने को तैयार थे। यही कारण है कि मैंने लड़कों से कहा कि वे जो चाहें कहें; हम अंपायरों और रेफरी को बाद में संभालेंगे।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed