फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: सातवीं बार टेस्ट में 'नर्वस 90' का शिकार हुए पंत, धोनी और गांगुली के इस अनचाहे क्लब में शामिल

Sat, 19 Oct 2024 05:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Oct 2024 05:01 PM IST
सार

पंत सबसे तेजी से टेस्ट में 2500 रन पूरे करने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। पंत शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 99 रन के स्कोर पर विलियम ओरुर्के की गेंद पर बोल्ड हो गया और शतक लगाने से चूक गए।

विज्ञापन
Rishabh Pant became the 10th Indian batter to get out on 99 runs joins Dhoni Sourav Ganguly in unwanted list
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला
भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 99 रन बनाकर आउट हुए और शतक लगाने से चूक गए। पंत इस तरह टेस्ट में सातवीं बार नर्वस 90 का शिकार हुए हैं। चौथे दिन बल्लेबाजी करने उतरे पंत ने चौथे विकेट के लिए सरफराज खान के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की और भारत को मुश्किल से उबारा। पंत और सरफराज की साझेदारी के दम पर ही भारत दूसरी पारी में बढ़त लेने में सफल रहा। 
Rishabh Pant became the 10th Indian batter to get out on 99 runs joins Dhoni Sourav Ganguly in unwanted list
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
सरफराज और पंत ने शनिवार को न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। पंत ने इस दौरान आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और अपना 12वां अर्धशतक पूरा किया। इतना ही नहीं, पंत सबसे तेजी से टेस्ट में 2500 रन पूरे करने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। पंत शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 99 रन के स्कोर पर विलियम ओरुर्के की गेंद पर बोल्ड हो गया और शतक लगाने से चूक गए। 
Rishabh Pant became the 10th Indian batter to get out on 99 runs joins Dhoni Sourav Ganguly in unwanted list
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
पंत टेस्ट में सातवीं बार नर्वस 90 का शिकार हुए हैं और सर्वाधिक बार ऐसा करने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज हैं। टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार शतक से चूकने का अनचाहा रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है जो अपने करियर में कुल 10 बार नर्वस 90 का शिकार हुए हैं। वहीं, टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ नौ बार शतक बनाने से चूके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant became the 10th Indian batter to get out on 99 runs joins Dhoni Sourav Ganguly in unwanted list
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार नर्वस 90 का शिकार होने वाले बल्लेबाज
सचिन तेंदुलकर - 10
राहुल द्रविड़ - 09
ऋषभ पंत - 07
सुनील गावस्कर - 05
महेंद्र सिंह धोनी - 05
वीरेंद्र सहवाग - 05
विज्ञापन
Rishabh Pant became the 10th Indian batter to get out on 99 runs joins Dhoni Sourav Ganguly in unwanted list
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला
99 रन पर आउट होने वाले 10वें भारतीय
पंत टेस्ट में 99 रन पर आउट होने वाले 10वें भारतीय बल्लेबाज हैं और वह पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों की अनचाही सूची में शामिल हो गए हैं। भारत की ओर से गांगुली और धोनी भी टेस्ट में 99 रन पर आउट हो चुके हैं। गांगुली दो बार टेस्ट में 99 रनों पर आउट हुए हैं। सबसे पहले 1997 में नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में 99 रन पर आउट हुए थे, जबकि 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए मैच में भी गांगुली शतक से एक रन से चूक गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed