फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

REPORT: क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे पंत? बंगलूरू में लगी थी चोट, इन्हें मिल सकता है मौका

Mon, 21 Oct 2024 11:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Oct 2024 11:28 AM IST
सार

पंत ने रविवार को कहा था कि खेल में हमेशा उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, लेकिन असफलता के बाद हर बार मजबूत वापसी करना अहम है।

विज्ञापन
REPORT: Will Rishabh Pant not play 2nd test against New Zealand? Dhruv Jurel may get chance IND vs NZ 2nd Test
पंत चोटिल - फोटो : BCCI
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बंगलूरू में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। उन्हें चोट उसी जगह पर लगी जहां कार दुर्घटना के बाद चोट लगी थी। पंत के दाएं पैर के घुटने पर जाकर गेंद लगी थी। इसके बाद पंत काफी दर्द में दिखे थे और विकेटकीपिंग करने नहीं आए थे। हालांकि, वह भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए और 99 रन बनाए। हालांकि, अब मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि वह पुणे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ताओं ने मैच से पहले पंत पर फैसला लेने की जिम्मेदारी टीम प्रबंधन पर छोड़ दी है। ध्रुव जुरेल ने बेंगलुरु में पंत की अनुपस्थिति में विकेटकीपर के रूप में विकेटकीपिंग की थी और पंत को आराम देने की स्थिति में उन्हें मौका मिल सकता है।
REPORT: Will Rishabh Pant not play 2nd test against New Zealand? Dhruv Jurel may get chance IND vs NZ 2nd Test
पंत चोटिल - फोटो : BCCI
रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि टीम जुरेल को आजमाना चाहेगी क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भी भरोसेमंद विकल्प हो सकते हैं। इतना ही नहीं, बाएं हाथ के बल्लेबाज की कमी की भरपाई करने के लिए चयनकर्ताओं ने वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम से जोड़ा है। इससे पहले पंत ने रविवार को कहा था कि खेल में हमेशा उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, लेकिन असफलता के बाद हर बार मजबूत वापसी करना अहम है।
REPORT: Will Rishabh Pant not play 2nd test against New Zealand? Dhruv Jurel may get chance IND vs NZ 2nd Test
ऋषभ पंत - फोटो : Twitter
भारत को रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा।  यह 36 वर्षों में न्यूजीलैंड की भारत में पहली टेस्ट जीत थी।  पंत ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'यह खेल आपकी क्षमताओं का परीक्षण करेगा, आपको नीचे गिराएगा, आपको ऊपर उठाएगा और आपको फिर से वापस फेंक देगा। लेकिन जो लोग इसे पसंद करते हैं वे हर बार मजबूत होकर उभरते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
REPORT: Will Rishabh Pant not play 2nd test against New Zealand? Dhruv Jurel may get chance IND vs NZ 2nd Test
सरफराज खान-ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
पंत ने भारत की दूसरी पारी में 105 गेंद में 99 रन बनाकर मैच में टीम की मजबूत वापसी करवाई थी। भारत ने दूसरी पारी में 462 रन बनाए थे। उन्होंने बेंगलुरु के दर्शकों का समर्थन के लिए शुक्रिया किया। श्रृंखला का दूसरा टेस्ट 24 अक्तूबर से पुणे में होगा। पंत ने लिखा, 'प्यार, समर्थन और उत्साहवर्धन के लिए बेंगलुरु के शानदार प्रशंसकों को धन्यवाद। हम और मजबूत होकर वापस आएंगे।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed