फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS में IPL: उमरान मलिक की रफ्तार के दीवाने हुए विराट, हारकर भी इस तेज गेंदबाज को दिया खास तोहफा

Thu, 07 Oct 2021 08:13 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 07 Oct 2021 08:13 AM IST
विज्ञापन
RCB vs SRH IPL 2021, Sunrisers Hyderabad VS Royal Challengers Bangalore match pics, Umran Malik takes autograph from Virat Kohli 
विराट कोहली, उमरान मलिक - फोटो : social media

आईपीएल 2021 के 52वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चार रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने सात विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। जवाब में बैंगलोर की टीम 137 रन ही बनी सकी और मैच हार गई। दरअसल, आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 13 रन की दरकार थी, जिसे टीम डीविलियर्स के रहते नहीं बना सकी और मैच हार गई। हैदराबाद की इस जीत में जेसन रॉय के अलावा गेंदबाजों ने अहम भूमिका अदा की। इस मैच में हैदराबाद के उमरान मलिक ने जिस रफ्तार से गेंदबाज की, उसे देखकर सब हैरान हो गए। मैच के बाद विराट इस तेज गेंदबाज को खास तोहफा दिया।

RCB vs SRH IPL 2021, Sunrisers Hyderabad VS Royal Challengers Bangalore match pics, Umran Malik takes autograph from Virat Kohli 
जेसन रॉय - फोटो : social media

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। 14 के स्कोर पर टीम को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद केन विलियमसन और जेसन रॉय के बीज दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी हुई। सनराइजर्स की तरफ से जेसन रॉय ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। 
 
RCB vs SRH IPL 2021, Sunrisers Hyderabad VS Royal Challengers Bangalore match pics, Umran Malik takes autograph from Virat Kohli 
हर्षल पटेल - फोटो : ipl

बैंगलोर की तरफ से हर्षल पटेल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके। तीन विकेट लेकर उन्होंने आईपीएल में इतिहास रच दिया। वह 29 विकेट के साथ लीग के किसी एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड जसप्रती बुमराह के नाम था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
RCB vs SRH IPL 2021, Sunrisers Hyderabad VS Royal Challengers Bangalore match pics, Umran Malik takes autograph from Virat Kohli 
विराट कोहली - फोटो : social media

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की भी शुरुआत निराशाजनक रही। विराट कोहली केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए। भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। 
 
विज्ञापन
RCB vs SRH IPL 2021, Sunrisers Hyderabad VS Royal Challengers Bangalore match pics, Umran Malik takes autograph from Virat Kohli 
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : social media

आरसीबी की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल (40) और देवदत्त पडिक्कल ने 41 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed