फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs PBKS: प्लेऑफ में पहुंचने से एक जीत दूर बैंगलोर, पंजाब के लिए 'करो या मरो' की स्थिति, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

Sun, 03 Oct 2021 08:06 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 03 Oct 2021 08:06 AM IST
विज्ञापन
rcb vs pkbs ipl2021: ROYAL CHALLENGERS BANGALORE vs PUNJAB KINGS match preview and predicted playing xi 
आईपीएल में बैंगलोर vs पंजाब - फोटो : अमर उजाला

आईपीएल 2021 के 48वें मुकाबले में रविवार को पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। यह मुकाबला दोपहर साढ़े तीन बजे से शारजाह में खेला जाएगा। आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने से बस एक जीत दूर है। वहीं पंजाब की टीम अब भी प्लेऑफ की उम्मीद जगाए बैठी है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पंजाब को बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे। कल का मैच जीतकर वह टॉप चार में अपनी जगह पक्की कर लेगी। बैंगलोर और पंजाब दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले जीते हैं। पंजाब किंग्स जब रविवार को आरसीबी के खिलाफ उतरेगी तो उसकी स्थिति करो या मरो जैसी होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI...?

rcb vs pkbs ipl2021: ROYAL CHALLENGERS BANGALORE vs PUNJAB KINGS match preview and predicted playing xi 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : social media

अंकतालिका की स्थिति
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 11 में से सात मैच जीतकर 14 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है। वहीं, पंजाब किंग्स को 12 मैचों में छह में हार का सामना करना पड़ा है जबकि छह मुकाबले उसने जीते हैं। अंकतालिका में राहुल की टीम 12 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है। पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे। 

rcb vs pkbs ipl2021: ROYAL CHALLENGERS BANGALORE vs PUNJAB KINGS match preview and predicted playing xi 
आईपीएल 2021 में बैंगलोर vs पंजाब - फोटो : अमर उजाला

आंकडों में किसका पड़ला भारी?
आंकड़ों की बात करें तो पंजाब का पलड़ा इसमें भारी दिखता है। दोनों के बीच कुल 27 मैच हुए हैं। इसमें से पंजाब ने 15 और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 12 मुकाबले जीते हैं। पंजाब किंग्स जब रविवार को आरसीबी के खिलाफ उतरेगी तो उसकी स्थिति करो-मरो जैसी होगी। दोनों टीमों के बीच जीत-हार का अंतर इतना ज्यादा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rcb vs pkbs ipl2021: ROYAL CHALLENGERS BANGALORE vs PUNJAB KINGS match preview and predicted playing xi 
- फोटो : social media

पिछले मैचों में दोनों टीमों का प्रदर्शन
पंजाब ने कोलकाता को पांच विकेट से तो बैंगलोर ने राजस्थान को सात विकेट से हराया था। बैंगलोर में बल्लेबाजी में ग्लेन मैक्सवेल, श्रीकर भरत और विराट कोहली लय में नजर आ रहे हैं। वहीं, गेंदबाजी में हर्षल पटेल का जलवा है। वह लगातार विकेट चटकाते आ रहे हैं। इसके अलावा युजवेंद्र चलह भी अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। दूसरी तरफ, पंजाब में केएल राहुल और मंयक पर पूरा दारोमदार है। वहीं, गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई अच्छा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
rcb vs pkbs ipl2021: ROYAL CHALLENGERS BANGALORE vs PUNJAB KINGS match preview and predicted playing xi 
आईपीएल 2021 में बैंगलोर vs पंजाब - फोटो : अमर उजाला

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डRविलियर्स, डैनियल क्रिश्चियन, जॉर्ज गार्टन, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, दीपक हूडा, फैबियन एलेन, नाथन एलिस, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed