{"_id":"593290b44f1c1b2a54bdba31","slug":"ravindra-jadeja-turns-pacer-in-nets-to-help-indian-batsmen-combat-mohammad-amir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के 'ब्रह्मास्त्र' को फेल करेगी विराट कोहली की 'तरकीब'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान के 'ब्रह्मास्त्र' को फेल करेगी विराट कोहली की 'तरकीब'
Sun, 04 Jun 2017 03:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Sun, 04 Jun 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रविंद्र जडेजा और विराट कोहली
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले के बीच मनमुटाव की खबरों के बीच रोजाना एक नया ट्विस्ट सामने आ रहा है। मगर इस हाई ड्रामा के बीच भी टीम इंडिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं। टीम इंडिया का पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 4 जून को होना है।
पाकिस्तान के 'ब्रह्मास्त्र' को फेल करेगी विराट कोहली की 'तरकीब'
2 of 5
विराट कोहली
इस मैच से पहले टीम इंडिया तैयारी में कोई कोताही नहीं बरतना चाहती। इस मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान की पेस बैट्री से खासतौर पर बचकर रहना होगा। इसमें भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा मोहम्मद आमिर साबित हो सकते हैं। उनसे निपटने के लिए टीम इंडिया ने खास खिलाड़ी को 'तैयार' किया है।
पाकिस्तान के 'ब्रह्मास्त्र' को फेल करेगी विराट कोहली की 'तरकीब'
3 of 5
रविंद्र जडेजा
- फोटो : ESPN
बाएं हाथ के इस पेसर से निपटने के लिए विराट कोहली ने स्पिनर रविंद्र जडेजा को पेसर बना दिया है। जडेजा नेट्स में टीम इंडिया को पेस बॉलिंग कर रहे हैं ताकि बल्लेबाज बाएं हाथ के पेसर को खेलने का अभ्यास कर सकें। भारतीय टीम में 5 तेज गेंदबाज हैं, मगर कोई भी बाएं हाथ से बॉलिंग नहीं करता, सभी दाएं हाथ के गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के 'ब्रह्मास्त्र' को फेल करेगी विराट कोहली की 'तरकीब'
4 of 5
Mohammad Amir
- फोटो : Getty
स्पॉट फिक्सिंग के बाद वापसी करने वाले मोहम्मद आमिर की गेंदबाजी आग उगलती है। पाकिस्तान बॉलिंग अटैक के अगुवा आमिर बाएं हाथ से पेस बॉलिंग करते हैं और अपने एंगल-स्विंग से बल्लेबाजों के लिए दिक्कतें खड़ी कर सकते हैं। पिछली बार एशिया कप में आमिर ने रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और सुरेश रैना का विकेट लेकर भारत पर काफी दबाव बनाया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान के 'ब्रह्मास्त्र' को फेल करेगी विराट कोहली की 'तरकीब'
5 of 5
रविंद्र जडेजा
- फोटो : getty
इस बड़े मुकाबले के लिए टीम इंडिया पूरी जी-जान से जुड़ी हुई हैं। यह पहली बार नहीं है कि कोहली ने अभ्यास के लिए कोई नायाब तरीका निकाला हो। इससे पहले कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास के लिए अनिकेत चौधरी को बुलाया था। वैसे, उम्मीद करते हैं जडेजा पाकिस्तान के खिलाफ भी अपनी रफ्तार दिखाएं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।