चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भारत-पाकिस्तान के मैच से पहले लोगों में उत्साह का खासा माहौल है। मगर इस उत्साह के बीच फैंस में टेशन भी फैली हुई है कि टीम इंडिया के लिए मैदान पर कौन-कौन से 11 खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के सामने भी अंतिम एकादश चुनना टेढ़ी खीर होगी। जानिए क्या हैं कोहली के सामने टीम चयन की सबसे बड़ी चुनौतियां:
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: कोहली के सामने टीम इंडिया ने रखी हैं ये 5 चुनौतियां
2 of 6
अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन
- फोटो : ESPN
सलामी जोड़ी
इस स्लॉट में चोट के बाद वापसी कर रहे रोहित शर्मा की जगह पक्की है, मगर कोहली के सामने अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन में से एक को चुनने की चुनौती होगी। अभ्यास मैच में रन बनाकर धवन ने अपना दावा मजबूत कर दिया है, मगर रहाणे तकनीक के मामले में धवन से कहीं आगे हैं। पेस खेलने में भी रहाणे असरदार है, मगर धवन की धाक उन्हें तरजीह देता है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: कोहली के सामने टीम इंडिया ने रखी हैं ये 5 चुनौतियां
नंबर 4 का पेंच
इस जगह के लिए युवराज सिंह और दिनेश कार्तिक सबसे प्रबल दावेदार हैं। युवराज सिंह अभ्यास मैचों के दौरान बुखार से ग्रस्त थे, मगर अब वो फिट बताए जा रहे हैं। कार्तिक ने अभ्यास मैच में 94 रन की पारी खेलकर अपना दावा और मजबूत कर लिया है। मगर युवराज का ऑलराउंडर होना उनके पक्ष में जाती है, मगर कार्तिक के साथ फॉर्म और फिटनेस दोनों हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: कोहली के सामने टीम इंडिया ने रखी हैं ये 5 चुनौतियां
छठा बल्लेबाज कौन
अगर रहाणे ओपन नहीं करते, तो कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि वो भारत के लिए नंबर 6 पर भी बैटिंग कर सकते हैं। मगर रहाणे की शैली को देखते हुए ऐसा लगता नहीं कि वो स्लॉग ओवर्स में लंबे हिट्स खेल पाएंगा। ऐसे में विराट कोहली केदार जाधव की ओर रुख कर सकते हैं। जाधव ने इंग्लैंड के खिलाल सीरी में अपनी उपयोगिता साबित की थी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: कोहली के सामने टीम इंडिया ने रखी हैं ये 5 चुनौतियां
स्पिन ऑलराउंडर
इस पद के लिए भी विराट कोहली के पास दो प्रबल दावेदार हैं। रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन में से चयन विराट की सबसे बड़ी चुनौती होगी। एक टेस्ट का नंबर-1 ऑलराउंडर है तो दूसरा नंबर-2 खिलाड़ी है। अगर दोनों को टीम में जगह दी जाती है तो हार्दिक पांड्या को बाहर बैठना पड़ सकता है। मगर पांड्या की एंट्री तय है, ऐसे में अश्विन का पलड़ा हल्का पड़ जाता है।