फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शेरों के सामने 'सर' की तरह जडेजा ने खिंचवाए फोटो, जांच शुरू

Fri, 17 Jun 2016 04:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Jun 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
Ravindra Jadeja poses in front of lions; inquiry ordered
रविंद्र जडेजा - फोटो : Twitter
छुट्टियों का लुत्फ ले रहे ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा विवादों में आ गए हैं। उन्होंने गिर जंगल में शेरों के झुंड के सामने अपनी पत्नी के साथ फोटो खिंचवाए हैं। गुजरात के वन विभाग ने अब इस मामले में पर जांच के आदेश दे दिए हैं।

शेरों के सामने 'सर' की तरह जडेजा ने खिंचवाए फोटो, जांच शुरू

Ravindra Jadeja poses in front of lions; inquiry ordered
रविंद्र जडेजा - फोटो : Twitter
वन विभाग उस समय हरकत में आया जब क्रिकेटर रविंद्र जडेजा अपनी पत्नी के साथ गिर के जंगल में एशियाटिक शेरों के छोटे से झुंड के सामने बैठकर खिंचवाए गई फोटो सोशल मीडिया में वायरल में हो गई।

शेरों के सामने 'सर' की तरह जडेजा ने खिंचवाए फोटो, जांच शुरू

Ravindra Jadeja poses in front of lions; inquiry ordered
रविंद्र जडेजा
जडेजा गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में जामनगर जिले के रहने वाले हैं, और वह अपनी पत्नी के साथ मंगलवार और बुधवार को जूनागढ़ जिले में सासन गिर गए। वहां वह गिर नेशनल पार्क एंड सेंचुअरी (जीएनपीएस) में लायन सफारी करने गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेरों के सामने 'सर' की तरह जडेजा ने खिंचवाए फोटो, जांच शुरू

Ravindra Jadeja poses in front of lions; inquiry ordered
रविंद्र जडेजा - फोटो : Twitter
माना जा रहा है कि वह गिर के जंगलों में अपनी गाड़ी से सफारी करने गए और फिर अपनी पत्नी के साथ कई फोटो भी खिंचवाए। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों और वन विभाग के कुछ गार्ड्स के साथ भी सेल्फी लिया। ये तस्वीरें बृहस्पतिवार तक सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी। अब विभाग ने पूरे प्रकरण पर जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
Ravindra Jadeja poses in front of lions; inquiry ordered
रविंद्र जडेजा
जूनागढ़ वाइल्डलाइफ सर्किल के प्रमुख (सीसीएफ) अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि गिर नेशनल पार्क एंड सेंचुअरी (जीएनपीएस) एक संरक्षित जंगल है और यहां पर किसी भी टूरिस्ट को अपनी गाड़ी के साथ जाने की मनाही है। लेकिन फोटो देखकर लगता है कि क्रिकेटर जंगल में गाड़ी के साथ गया हुआ और उसने शेरों के साथ सेल्फी भी ली है, बाद में यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल भी हो गई। यहां तक जंगल के कुछ गार्ड्स भी उनके साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं। इसलिए हमने जीएनपीएस को पूरे प्रकरण पर जांच करने और अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed