फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'World Cup में टीम इंडिया के लिए बेहद अहम रोल निभाएंगे धोनी'

Wed, 22 May 2019 09:36 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 22 May 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
ravi shastri says ms dhoni role massive in India's cricket world cup 2019 campaign
ms dhoni

विश्व कप के लिए इंग्लैंड रवाना होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने संयुक्त रूप से मुंबई में मीडिया से मुखाबित हुए। इस दौरान कोच शास्त्री ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को विश्व कप टूर्नामेंट के लिए अहम बताया। भारतीय कोच का कहना है कि धोनी जैसा सीनियर खिलाड़ी मैच पलटने का दम रखता है।


 

ravi shastri says ms dhoni role massive in India's cricket world cup 2019 campaign
virat kohli ravi shastri

शास्त्री ने कहा, 'वो टीम के लिए काफी अहम है। एक पूर्व कप्तान होने के नाते उन्होंने बताया है कि वो किस तरह से टीम की मदद कर सकते हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर भी वो शानदार हैं। आप उनके रन आउट, स्टंपिंग देख लीजिए। वो मैच में काफी अहम होते हैं। जो मैच का परिणाम बदल सकते हैं। आप आईपीएल में ही उन्हें देख लीजिए। उन्होंने किस तरह का प्रदर्शन किया।'

ravi shastri says ms dhoni role massive in India's cricket world cup 2019 campaign
virat kohli ms dhoni

कोच शास्त्री ने कहा कि धोनी इस वर्ल्ड कप में बड़े खिलाड़ी साबित होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी और कप्तान विराट कोहली के बीच अच्छा तालमेल है। शास्त्री ने कहा कि धोनी न सिर्फ विकेट के पीछे बल्कि विकेट के आगे भी वो बेहतर खिलाड़ी हैं। उन्होंने हाल में बीते IPL में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। उनका फुटवर्क शानदार रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ravi shastri says ms dhoni role massive in India's cricket world cup 2019 campaign
धोनी - फोटो : file

शास्त्री ने कहा कि धोनी की बल्लेबाजी के अलावा विकेट के पीछे कैच करने और बिजली की गति से रन आउट करने में माहिर हैं। वर्तमान में उनके जैसा कोई भी खिलाड़ी नहीं है। बता दें कि धोनी ने IPL में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया। हालांकि टीम को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। धोनी ने इस दौरान 83.2 की औसत से 416 रन बनाए।

विज्ञापन
ravi shastri says ms dhoni role massive in India's cricket world cup 2019 campaign
टीम इंडिया

इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से 14 जुलाई तक वर्ल्ड कप के मैच खेले जाने हैं। भारतीय टीम को 25 मई को न्यूजीलैंड और 28 मई को बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। टूर्नामेंट में विश्व कप में दो बार की चैंपियन टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथम्प्टन के रोज बाउल ग्राउंड में करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed