{"_id":"5a979da74f1c1b75718b4bf1","slug":"ravi-shastri-says-fans-getting-happy-watching-team-india-defeated","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शास्त्री ने बयां किया दर्द, बोले- टीम इंडिया को हारते देख खुश होते हैं फैंस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शास्त्री ने बयां किया दर्द, बोले- टीम इंडिया को हारते देख खुश होते हैं फैंस
Fri, 02 Mar 2018 12:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट-शास्त्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को उसी की धरती पर वन-डे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज में मात देकर इतिहास रचा। अब टीम इंडिया घर लौट चुकी है। हालांकि, ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री अपने देश के फैंस से खुश नहीं है। शास्त्री ने उन आलोचकों को खरीखोटी सुनाई, जो दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया की आलोचना कर रहे थे।
2 of 5
team india
- फोटो : File
शास्त्री ने मिड-डे को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि हमारा हमेशा से मानना था कि दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीत सकते हैं। हम पहले दो टेस्ट में जीत के करीब थे, लेकिन कुछ मौकों पर चूक के कारण पीछे रह गए।
3 of 5
टीम इंडिया
शास्त्री ने कहा कि बहुत कम लोग ही देख सके कि हम जीत के करीब थे। उन्होंने साथ ही कहा, 'कई बार आपको महसूस होता है कि आपके देश में लोग आपकी हार पर खुश होते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : File
टेस्ट सीरीज में मिली शिकस्त पर शास्त्री बोले, 'हमने जब सेशन का कैलकुलेशन किया तो पाया कि सिर्फ दो सत्रों में दक्षिण अफ्रीका से पीछे रहे, जो हमारी हार का प्रमुख कारण रहा। फिर तीसरे टेस्ट में हमारी जीत की ललक रंग लाई और आखिरकार हम जीतने में कामयाब हुए। जोहानसबर्ग टेस्ट में हमने ड्रॉ के लिए नहीं, बल्कि जीत के लिए खेला।'
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
शास्त्री ने लगातार क्रिकेट खेलने के बारे में अपने विचार रखते हुए कहा, 'हमारे खिलाड़ी लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। हम महीने में 21 दिन क्रिकेट खेलते हैं। 12 मैचों में हमने 8 मैच जीते हैं। हमें इस जीत के लिए अपने खिलाड़ियों को इसका क्रेडिट देना चाहिए। हालांकि उन्होंने क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम पर भी चिंता जताई।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।