फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु आचरेकर की डांट ने बदली सचिन की जिंदगी, गुरु पूर्णिमा पर बेहद भावुक हो उठे थे मास्टर ब्लास्टर

Wed, 02 Jan 2019 08:05 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 02 Jan 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
ramakant achrekar changed tendulkar life, master blaster wishes childhood coach on guru purnima
ramakant Achrekar

गुरु तो गुरु होता है, चाहे 'आम' हो या 'खास। बुधवार की शाम 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बचपन के कोच व गुरु रमाकांत आचरेकर का निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।



ramakant achrekar changed tendulkar life, master blaster wishes childhood coach on guru purnima
Sachin Tendulkar-Ramakant Achrekar

रमाकांत आचरेकर ने 'क्रिकेट के भगवान' सचिन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने सिर्फ सचिन को ही नहीं बल्कि विनोद कांबली, अजित अगरकर, चंद्रकांत पंडित और प्रवीण आमरे जैसे कई दिग्गज क्रिकेटरों को निखारा है। आचरेकर के निधन की खबर सुनकर भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर है।

ramakant achrekar changed tendulkar life, master blaster wishes childhood coach on guru purnima
Sachin Tendulkar-Ramakant Achrekar

गौरतलब है कि बीते साल गुरु पूर्णिमा के मौके पर हर किसी ने अपने गुरुओं को याद किया। इस बीच सचिन ने भी ट्वीट कर अपने बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर के प्रति सम्मान जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
ramakant achrekar changed tendulkar life, master blaster wishes childhood coach on guru purnima
Sachin Tendulkar-Ramakant Achrekar

इस दौरान सचिन ने तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें वे अपने गुरु के पैर छूते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ करीबी दोस्त अतुल रानाडे भी हैं। उन्होंने लिखा था, 'आज गुरु पूर्णिमा है, यह वह दिन है, जिस दिन हम उन्हें याद करते हैं, जिन्होंने हमें अपने आप में बेहतर होना सिखाया। आचरेकर सर, मैं आपके बिना यह सब नहीं कर पाता। अपने गुरुओं का शुक्रिया अदा करना न भूलें और उनका आशीर्वाद लें। अतुल रानाडे और मैंने अभी किया।'
 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed