{"_id":"5ba4f48b867a557ecc327b64","slug":"rahul-dravid-suggest-team-india-should-be-aware-of-afghanistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राहुल द्रविड़ ने कहा- टीम इंडिया के लिए एशिया कप में पाकिस्तान नहीं, यह टीम है सबसे बड़ा खतरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राहुल द्रविड़ ने कहा- टीम इंडिया के लिए एशिया कप में पाकिस्तान नहीं, यह टीम है सबसे बड़ा खतरा
Sat, 22 Sep 2018 07:07 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 22 Sep 2018 07:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राहुल द्रविड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि टीम इंडिया को मौजूदा एशिया कप में पाकिस्तान से नहीं बल्कि अफगानिस्तान या बांग्लादेश से सतर्क रहने की जरूरत है। अफगानिस्तान ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर सुपर फोर में प्रवेश किया जबकि बांग्लादेश ने भी श्रीलंका को एकतरफा मैच में मात दी। वहीं टीम इंडिया ने हांगकांग को संघर्षपूर्ण मुकाबले में मात देने के बाद पाकिस्तान पर एकतरफा जीत दर्ज की।
2 of 5
राहुल द्रविड़
हालांकि, इस साल एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की चर्चा जोरों-शोरों पर है, लेकिन द्रविड़ का मानना है कि अफगानिस्तान और बांग्लादेश दो बहुत अच्छी टीमें हैं। दोनों ही टीमें बड़ा उलटफेर करने में माहिर हैं। भारतीय अंडर-19 टीम के कोच द्रविड़ ने कहा, 'अफगानिस्तान अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मुझे समझ नहीं आता कि हम पूरा ध्यान पाकिस्तान पर क्यों लगा रहे हैं। बांग्लादेश भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अफगानिस्तान ऐसी टीम है, जिसने अपनी पहचान बनाई है। अगर मैं टीम में होता तो अपना पूरा ध्यान पाकिस्तान पर नहीं लगाता। हम सफेद गेंद से अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन हमें अन्य टीमों से सतर्क रहने की जरूरत है।'
3 of 5
virat kohli records
इसके अलावा द्रविड़ ने हाल ही में संपन्न इंग्लैंड दौरे पर भी टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर अपने विचार प्रकट किए। भारतीय ए टीम के कोच द्रविड़ ने कहा, 'सबसे पहले इसे स्वीकार करना होगा कि इंग्लैंड में बल्लेबाजी के लिए स्थिति आसान नहीं थी। मुझे लगता है कि दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों ने संघर्ष किया। अगर आप विराट कोहली को किनारे करें तो अन्य बल्लेबाजों के लिए यह सीरीज आसान नहीं थी। मैंने भी इंग्लैंड में कुछ समय खेला है, परिस्थिति हमेशा कठिन मिली।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rahul dravid
'द वॉल' के नाम से मशहूर द्रविड़ ने साथ ही कहा कि टीम इंडिया अगली बार जब इंग्लैंड दौरे पर जाए तो अच्छी तैयारी करें और मुश्किल परिस्थितियों में खेलने के लिए तैयार रहें। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें आगे ध्यान देने की जरूरत है। अगली बार जब हम वहां जाएं तो इस तरह की मुश्किल परिस्थितियों में खेलने के लिए तैयार रहें। हम अगली बार मजबूत टीम बनकर जाएंगे तो जीत भी हासिल करेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
राहुल द्रविड़
द्रविड़ ने 1986 के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड में पहली बार टेस्ट सीरीज में जीत दिलाई। द्रविड़ के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने 2007 में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 के अंतर से अपने नाम की। चार साल के बाद द्रविड़ इंग्लैंड में सबसे सफल बल्लेबाज रहे और उन्होंने दौरे पर तीन शतक जड़े। हालांकि, टीम इंडिया का यह दौरा बेहद निराशाजनक रहा और उसे 0-4 की शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।