फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनिल कुंबले को कोच पद से हटाने को लेकर द्रविड़ ने दिया ये बड़ा बयान

Tue, 31 Oct 2017 11:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 31 Oct 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
 Rahul Dravid said that the manner in which Anil Kumble exit took place was unfair
राहुल द्रविड़

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने पूर्व कोच अनिल कुंबले की बर्खास्तगी पर चल रहे विवाद को लेकर पहली बार बहुत बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि जिस तरह से कुंबले को कोच पद से इस्तीफा देना पड़ा, वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था। हालांकि द्रविड़ का ये भी मानना है कि सार्वजनिक तौर पर कुंबले से संबंधित ये सारी चीजें बाहर नहीं आनी चाहिए थीं।

 Rahul Dravid said that the manner in which Anil Kumble exit took place was unfair
राहुल द्रविड़ - फोटो : ESPN

गौरतलब है कि बैंगलोर लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान पत्रकारों से बातचीत में द्रविड़ ने कहा, ' जिस तरह से पूरा मुद्दा मीडिया में उछला वो अनिल कुंबले के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि उन्होंने कहा कि सच्चाई क्या है, यह मुझे नहीं मालूम इसलिए प्रत्यक्ष रुप से मैं कुछ टिप्पणी नहीं कर सकता। मगर अनिल कुंबले जैसे दिग्गज खिलाड़ी के लिए निश्चित ही ये बहुत ही अपमानजनक था।

 Rahul Dravid said that the manner in which Anil Kumble exit took place was unfair
अनिल कुुंबले - फोटो : The indian express

भारत  ए और अंडर 19 टीम के कोच द्रविड़ ने कहा कि कुंबले अपने जमाने के बहुत बड़े खिलाड़ी थे। टेस्ट मैचों में भारत की जीत में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। द्रविड़ ने कहा कि एक साल तक उन्होंने टीम की कोचिंग काफी अच्छे तरीके से की। इसलिए इस मुद्दे का इस तरह सार्वजनिक होना ठीक नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
 Rahul Dravid said that the manner in which Anil Kumble exit took place was unfair
अनिल कुंबले और विराट कोहली

मालूम हो कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद अनिल कुंबले ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। कहा जा रहा है कि उनके और कप्तान विराट कोहली के बीच रिश्तों में कुछ खटास आ गई थी। टीम चयन हो या फिर मैच की रणनीति कुंबले और कोहली के बीच एकमत नहीं था। इसलिए अनिल कुंबले ने खुद ही कोच पद से इस्तीफा दे दिया। 

विज्ञापन
 Rahul Dravid said that the manner in which Anil Kumble exit took place was unfair
अनिल कुंबले - फोटो : BCCI

उन्होंने कहा कि कुंबले की कोचिंग में टीम इंडिया ने एक साल में कई अहम सीरीज जीती और चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि तब तक बात इतनी बढ़ चुकी थी कि कुंबले को खुद ही इस्तीफा देना पड़ा। कुंबले के इस्तीफा देने के बाद रवि शास्त्री को टीम इंडिया का कोच बनाया गया। कहा यह भी जा रहा है कि रवि शास्त्री को कोहली का पूरा समर्थन हासिल था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed