इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में भारत के दिगग्ज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ से जुड़े एक किस्से का खुलासा किया है। पीटरसन को अपने करियर में एकबार राहुल द्रविड़ से मदद मांगनी पड़ गई थी। इस घटना का जिक्र उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी में किया है। दरअसल, ये किस्सा साल 2010 का है जब बांग्लादेश दौरे पर पीटरसन को बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजों को खेलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने अपने दोस्त राहुल द्रविड़ से मदद करने के लिए कहा। द्रविड़ पीटरसन की मदद के लिए तुरंत तैयार हो गए और एक ईमेल लिखकर उनकी मदद की। इसी मेल के बारे में पीटरसन ने अपनी बायोग्राफी में बताया है।
2 of 5
राहुल द्रविड़-केविन पीटरसन
- फोटो : social Media
केविन पीटरसन ने अपनी जीवनी 'केपी- द ऑटोबायोग्राफी' में लिखा है कि, बांग्लादेश टूर के दौरान उन्हें स्पिन गेंदबाजों को खासतौर पर शाकिब-अल-हसन और अब्दुर रज्जाक को खेलने में काफी परेशानी हो रही थी। जिसके बाद उन्होंने अपने दोस्त और आईपीएल टीम 'रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु' के साथी राहुल द्रविड़ को फोन लगाया और स्पिन का सामना करने में उनकी मदद मांगी। तब द्रविड़ ने उनके लिए एक ईमेल लिखा, जिसमें उन्होंने स्पिन बॉलर्स से निपटने की तरकीबें बताईं थीं।
द्रविड़ पीटरसन को लिखे मेल की शुरुआत बेहद ही मजाकिया लहजे में किया था और साथ में डिस्क्लेमर भी जोड़ा था। द्रविड़ ने लिखा था, मैं इसकी शुरुआत इस बात से करना चाहूंगा कि मैंने उन दोनों स्पिन गेंदबाजों (शाकिब और रज्जाक) का सामना कभी नहीं किया है और ना ही अबतक इस सीरीज का कोई भी मैच देखा है। इसलिए अगर मैं जो बताऊं अगर वो काम ना आए या वो उनके सामने सही ना निकले तो इसे नजरअंदाज कर देना।
4 of 5
राहुल द्रविड़-केविन पीटरसन
- फोटो : social Media
द्रविड़ ने आगे मेल में लिखा कि, आपको ग्रीम स्वान और मोंटी पनेसर जैसे स्पिनर्स के सामने बिना पैड्स पहने या सिर्फ नी पैड्स लगाकर अच्छे से बैटिंग प्रैक्टिस करना चाहिए। आप पैड्स नहीं पहनेंगे तो ये आपको अपना बल्ला पैड के आगे रखते हुए गेंद पर निगाह रखने के लिए मजबूर करेगा। साथ ही सुरक्षा नहीं होने की वजह से आपके पैर भी आगे बढ़ने के लिए कम ही उत्सुक रहेंगे। मेरे कोच होते तो कहते, स्पिन खेलने के लिए तुम्हें कभी पैड की जरूरत नहीं पड़ना चाहिए। गेंद को देखो और खुद पर भरोसा रखो। किसी को मत बताना कि तुम स्पिन नहीं खेल सकते, मैंने तुम्हें देखा है, और तुम कर सकते हो।
5 of 5
राहुल द्रविड़-केविन पीटरसन
- फोटो : social Media
आईपीएल 2017 के दौरान दिए एक इंटरव्यू में पीटरसन ने कहा था कि राहुल द्रविड़ ने मेरे करियर में मेरी मदद की है। इसका श्रेय मैं आईपीएल को देता हूं, जिसकी वजह से मुझे उनके जैसे जीनियस खिलाड़ी से संपर्क बनाने का मौका मिला। उन्होंने जो भी मेल में लिखा था, वह मेरे लिए फायदेमंद साबित हुआ। उनकी बताई तकनीक ने मेरे खेल में बदलाव लाने में मदद की।