{"_id":"5d8354dd8ebc3e01740f5d05","slug":"defense-minister-rajnath-singh-flying-indigenous-fighter-aircraft-lca-tejas-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तस्वीरों में देखें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 19 Sep 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 14
Rajnath Singh Tejas
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्वदेश निर्मित हल्के लड़ाकू विमान तेजस को उड़ाने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा कि सशस्त्र बलों में 2029- 30 तक 75 फीसदी देशी तकनीक का इस्तेमाल होगा।
सिंह ने बृहस्पतिवार की सुबह बेंगलुरू में एचएएल हवाई अड्डे से तेजस लड़ाकू विमान को उड़ाया। इसके साथ ही सिंह पहले रक्षा मंत्री बन गए हैं जिन्होंने देश में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान को उड़ाया है।
2 of 14
Rajnath Singh Tejas
- फोटो : PTI
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के उत्पादों की प्रदर्शनी के बाद सिंह ने यहां कहा, ‘2029- 30 तक देशी तकनीक का इस्तेमाल करीब 75 फीसदी हो जाएगा। किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि हम इस तरह से देशी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘वह दिन दूर नहीं जब हम अपने देश में ही सौ फीसदी सामान बनाएंगे।’
3 of 14
Rajnath Singh Tejas
- फोटो : PTI
डीआरडीओ की प्रदर्शनी में मंत्री ने कहा, ‘आज मैंने जो देखा है और मैंने जो सुना है, उस आधार पर मैं कहना चाहता हूं कि पूरे देश को आप पर गर्व है।’ उन्होंने कहा कि डीआरडीओ न केवल भारत में विश्वसनीय संगठन है बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता मिल रही है। उन्होंने कहा, ‘हथियार, गोला-बारूद भारत में ही बनाए जा रहे हैं, हम धीरे- धीरे इस तरह से क्षमता निर्माण कर रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
Rajnath Singh Tejas
- फोटो : PTI
राजनाथ सिंह के बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के हवाईअड्डे से तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरने के साथ ही 19 सितंबर का दिन तेजस के लिए यादगार बन गया। गौरतलब है कि यह लड़ाकू विमान भारत में निर्मित है और दुनिया के कई देश इस तारीफ कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 14
Rajnath Singh Tejas
- फोटो : PTI
करीब 30 मिनट के इस संक्षिप्त सफर के बाद रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने तेजस को इसलिए चुना क्योंकि यह स्वदेशी तकनीक से बना है। उन्होंने कहा कि विमान में सफर का उनका अनुभव रोमांचक रहा। सिंह ने विमान से उतरने के बाद कहा कि उड़ान सहज, आरामदायक रही। मैं रोमांचित था। यह मेरे जीवन की सबसे यादगार घटनाओं में से एक थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।