आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद का विजयी राथ रोककर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत हासिल कर ली है। किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रिटी जिंटा अपनी टीम के सभी मैच स्टेडियम में देखना पसंद करती हैं।
वहीं प्रिटी अब अपने खिलाड़ियों का जिम में भी मनोबल बढ़ाने का काम कर रही हैं। इससे जड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है। हाल ही में प्रीति अक्षर पटेल के साथ जिम में भी उनका साथ देने पहुंचीं, जिसकी तस्वीर खुद इस गेंदबाज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की।
अक्षर इस सीजन पंजाब की ओर से खेल रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी प्रिटी को कई बार जिम में वर्कआउट करते देखा गया। प्रिटी चाहती हैं कि उनकी टीम के सभी खिलाड़ी सीजन-11 के खत्म होने से पहले पूरी तरह फिट रहें।
बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब को 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलना है। टीम ने अब तक 4 में से 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जिसके चलते +0.277 नेट रन रेट के साथ वह तीसरे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में क्रिस गेल के तूफानी शतक की बदौलत पंजाब ने शानदार जीत दर्ज की है।
बता दें कि अक्षर पटेल ने 2014 में पहला आईपीएल मैच खेला था। ये गेंदबाज 61 मैचों में 60 विकेट चटका चुका है। वहीं बात अगर बल्लेबाजी की करें, तो अक्षर 608 रन बना चुके हैं। अक्षर ने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। वह 38 वनडे में 45, जबकि 11 टेस्ट मुकाबलों में 9 शिकार कर चुके हैं।