20 फरवरी को बेंगलुरु में आईपीएल के 10वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की मंडी सजेगी। 351 खिलाड़ियों के लिए लगने वाले इस बोली में अधिकत 76 खिलाड़ी ही बिक सकते हैं। देश-विदेश के कई दिग्गज और कई अनसुने नामों की किस्मत की चाबी 8 मेजों पर बंद होगी।
आईपीएल नीलामी: शायद ही कोई टीम लगाएगी इन खिलाड़ियों पर बोली
कई खिलाड़ियों के मारामारी होगी, तो कई नाम छुपे रुस्तम बनकर निकलेंगे। हालांकि, बहुत सारे खिलाड़ियों के लिए कोई अपना हाथ आगे नहीं बढ़ाएगा। इसके पाछे उनकी उम्र, फॉर्म, फिटनेस, कीमत जैसे कई कारण हैं। जानिए अंतरराष्ट्रीय मंच के 5 बड़े नाम, जिनके लिए बोली लगना शायद ही संभव हो।
आईपीएल नीलामी: शायद ही कोई टीम लगाएगी इन खिलाड़ियों पर बोली
3 of 7
ब्रैड हैडिन
- फोटो : ESPN
ब्रैड हैडिन
एडम गिलक्रिस्ट के बाद ब्रेड हैडिन उनकी विरासत को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बढ़ाने का काम किया। अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू टी-20 में हैडिन बतौर आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज़ जाने जाते रहे हैं। हैडिन ने 91 मैचों में बेहतरीन औसत के साथ रन बनाये हैं। लेकिन आईपीएल में उतने सफल नहीं रहे। 39 वर्षीय के लिए डेढ़ करोड़ की न्यूनतम कीमत कुछ ज्यादा लग सकती है। टीमें एक से अधिक विशेषज्ञ विकेटकीपर रखने से हिचकिचाती हैं। ऐसे में हैडिन के लिए बोली लगना मुश्किल ही नजर आता है।
आईपीएल नीलामी: शायद ही कोई टीम लगाएगी इन खिलाड़ियों पर बोली
4 of 7
मार्लन सैम्युल्स
- फोटो : BCCI
मार्लन सैम्युल्स
मार्लन सैम्युल्स के लिए उनकी कीमत ही दिक्कत बनी हुई है। 2 बार टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के ‘मैन ऑफ द मैच’ रह चुके सैम्युल्स के लिए को पिछली बार भी किसी ने नहीं खरीदा था। 1 करोड़ की बेस प्राइस के साथ मैदान में आए इस 36 वर्षीय ऑलराउंडर आईपीएल में आखिरी बार पुणे वॉरियर्स इंडिया की जर्सी में दिखाई दिए थे।
आईपीएल नीलामी: शायद ही कोई टीम लगाएगी इन खिलाड़ियों पर बोली
काइल एबॉट
29 वर्षीय काइल एबॉट ने साउथ अफ्रीकी टीम में आरक्षण के चलते संन्यास लेकर काउंटी की ओर रुख कर लिया। 60 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले एबॉट ने अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये का रखा है, मगर उनकी बिक्री को लेकर कोई अंदेशा नहीं है। पिछले साल पंजाब के लिए अच्छा खेल दिखाने वाले एबॉट पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने के कारण शायद ही कोई टीम इंट्रेस्ट दिखाए।