{"_id":"573edcd74f1c1baa0aac7942","slug":"play-off-race-in-ipl-9-which-team-can-make-the-cut-and-how","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL-9 में प्लेऑफ की रेस, कौन कितने पानी में?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL-9 में प्लेऑफ की रेस, कौन कितने पानी में?
Sat, 21 May 2016 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 May 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल-9 के 51 मुकाबले खत्म हो चुके हैं, और अब सिर्फ 5 मुकाबले ही शेष हैं लेकिन शीर्ष 4 में कौन सी टीमें होंगी यह अभी तय नहीं हो सका है। टूर्नामेंट के लीग चरण के अंतिम 5 मुकाबले बेहद निर्णायक हो गए हैं और अब हारने की सूरत टीम का आगे का रास्ता बंद हो सकता है।
IPL-9 में प्लेऑफ की रेस, कौन कितने पानी में?
2 of 8
- फोटो : PTI
देखना दिलचस्प होगा कि शीर्ष 6 में चल रही टीमों के बीच शेष मुकाबले कितने कांटे का होता है। मुरली विजय की अगुवाई में किंग्स इलेवन पंजाब और महेंद्रार सिंह धोनी की कप्तानी में राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। आइए, जानते हैं कि प्लेऑफ की रेस में कौन सी टीम कितने पानी में है और उसे निर्णायक दौर में पहुंचने के लिए क्या करना होगा।
IPL-9 में प्लेऑफ की रेस, कौन कितने पानी में?
3 of 8
- फोटो : PTI
सनराइजर्स हैदराबादः शुरुआत 8 मैच जीतकर 16 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच चुकी सनराइजर्स हैदराबाद से करते हैं। एक तरह से यह टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है लेकिन अंकतालिका में इसकी स्थिति अभी साफ नहीं है। टीम के पास 2 मैच हैं और इनमें एक मैच आज ही यानी 20 को दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ होगा। अगर डेविड वार्नर की टीम यह मैच हार भी जाती है तो उसके पास एक मैच और भी है जो 22 को कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ है। एक जीत के साथ उसके 18 अंक हो जाएंगे और वह शीर्ष 2 टीम में बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL-9 में प्लेऑफ की रेस, कौन कितने पानी में?
4 of 8
- फोटो : PTI
गुजरात लायंसः पहली बार आईपीएल में शिरकत कर रही इस टीम ने शुरुआत लगातार जीत के साथ की थी लेकिन टूर्नामेंट के बीच के मैचों में टीम की हार ने प्लेऑफ की गणित थोड़ी बिगाड़ कर रख दी। लेकिन कप्तान सुरेश रैना के पापा बनने के बाद वापसी वाले में मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स पर जीत के बाद अपनी स्थिति तो प्लेऑफ में पक्की कर ली है लेकिन शीर्ष 2 में बने रहने के लिए उसे अपना अगला और अंतिम लीग मैच जीतना ही होगा। गुजरात का अगला मैच शनिवार को कानपुर में मुंबई इंडियंस के साथ है और रैना की टीम यह मैच जीत जाती है तो मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी, लेकिन हार की सूरत में रनरेट देखना होगा। गुजरात की टीम आरसीबी से टूर्नामेंट की सबसे बड़ी हार झेल चुकी है।
विज्ञापन
IPL-9 में प्लेऑफ की रेस, कौन कितने पानी में?
5 of 8
- फोटो : PTI
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी): विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी की टीम का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा। आरसीबी 13 मैचों से 7 जीत और 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। टीम ने लगातार 3 मैच जीतकर अपनी स्थिति बेहतर करने में कामयाब रही है लेकिन अभी प्लेऑफ में उसकी जगह पक्की नहीं है। आरसीबी का अंतिम मैच टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच के रूप में होगा, इसलिए इस टीम को अंतिम दिन तक का इंतजार करना होगा। उसका 22 को दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ मैच है और उसे हर हाल में इस मैच को जीतना ही होगा, वरना उसे बाहर होना पड़ सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।