हाल ही में क्रिकेटर युवराज सिंह और इशांत शर्मा शादी के बंधन में बंधे। इससे पहले रविंद्र जडेजा ने भी आईपीएल के दौरान रीवा सोलंकी के साथ सात फेरे लिए। टीम इंडिया तक पहुंचने के लिए हर खिलाड़ी को काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं।
शादी के बाद मैदान में कैसा रहा टीम इंडिया के खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस
2 of 7
ईशांत ने की सगाई
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली/ वाराणसी
शादी हर किसी की जिंदगी में एक अहम पड़ाव होता है। कहा जाता है कि हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है। यंग टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने बीते कुछ सालों में अपने हमसफर के साथ साथ फेरे लिए। आइए देखते हैं कि प्रदर्शन के लिहाज से ‘शादी’ नाम का ऊंट टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए किस करवट बैठा:
शादी के बाद मैदान में कैसा रहा टीम इंडिया के खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस
उमेश यादव
2011 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले उमेश यादव लंबे समय से टीम इंडिया के पेस बैट्री का हिस्सा हैं। 140 की रफ्तार को पार करने वाल यादव ने भारत के लिए 24 टेस्ट और 62 वनडे खेले हैं। यादव ने कुल 152 विकेट लिए हैं। उमेश ने 2013 में दिल्ली की फैशन डिजाइनर तान्या वाधवा से शादी की। शादी से पहले 9 टेस्ट मैचों में उमेश की औसत 32.50 की थी, जो शादी के बाद 40.85 की हो गई। हालांकि उमेश ने वनडे में काफी सुधार किया।
शादी के बाद मैदान में कैसा रहा टीम इंडिया के खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस
रोहित शर्मा
2007 टी-20 विश्व कप से टीम में शामिल होने वाले रोहित शर्मा ने टीम के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं। वनडे में 2 दोहरे शतक जमाने वाले इस इकलौते बल्लेबाज ने 41.37 की औसत ते 5131 रन बनाए हैं। रोहित ने 13 दिसंबर 2015 को ऋतिका सजदेह से शादी की। शादी से पहले रोहित ने 16 टेस्ट मैचों में 33.18 की औसत रन बनाए। शादी के बाद खेले गए 5 टेस्ट मैचों में उनकी औसत 57.60 की हो गई। वहीं वनडे में भी रोहित को औसत 40 के उछल कर 67 के करीब पहुंच गई।
शादी के बाद मैदान में कैसा रहा टीम इंडिया के खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस
अजिंक्य रहाणे
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले टीम इंडिया के उप कप्तान अंजिक्य रहाणे ने 32 मैचों में 2272 रन नबाए हैं। रहाणे ने 2014 में राधिका धोपावकर से शादी की। रहाणे ने शादी से पहले 10 टेस्ट मैचों में 40 की औसत से रन बनाए। वहीं शादी के बाद 19 टेस्ट मैचों में रहाणे की औसत करीब 59 की हो गई। वही वनडे में भी उनकी औसत शादी के बाद 27.82 बढ़ कर 37.84 की हो गई।