फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BCCI के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा पाकिस्तान

Sat, 31 Dec 2016 03:52 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 31 Dec 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
  pcb gets green Signal for legal action against bcci
पाकिस्तान क्रिकेट
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के गवर्नर्स ने शुक्रवार को बीसीसीई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए हरी झंडी दिखा दी है।पीसीबी भारत के खिलाफ यह कदम साल 2014 में दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलने के कारण उठाएगा।  

BCCI के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा पाकिस्तान

  pcb gets green Signal for legal action against bcci
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Blogspot
कराची में पीसीबी बोर्ड ऑफ गवर्नर की मीटिंग के बाद बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान और एग्जीक्यूटिव कमेटी के अध्यक्ष नजम सेठी ने मीडिया को बताया कि भारत ने दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच हुए समझौते  की अवमानना की है। एमओयू के अनुरूप द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलने के कारण पासीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने बीसीसीआई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अनुमति शुक्रवार को दे दी है। ऐसा करके पीसीबी को हुए वित्तीय नुकसान की भरपाई बीसीसीई से मुआवजा लेकर की जा सकेगी। 

BCCI के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा पाकिस्तान

  pcb gets green Signal for legal action against bcci
पाकिस्तान - फोटो : social media
शहरयार खान ने आगे कहा कि भारत और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच हस्ताक्षर किए गए एमओयू के अनुरूप दोनों देशों के बीच साल 2015 से 2022 के बीच छह द्विपक्षीय  क्रिकेट सीरीज खेली जानी थी। इसलिए अब बोर्ड ऑफ गवर्नर
द्वारा अनुमति मिलने के बाद हम सलाह मश्विरा कर बीसीसीआई के खिलाफ  कानूनी कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

BCCI के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा पाकिस्तान

  pcb gets green Signal for legal action against bcci
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : getty
उन्होंने कहा  आईसीसी इस एमओयू की गवाह है। पीसीबी ने अब तक इस मामले में संयम बरता लेकिन अब हमारे सब्र का बांध टूट गया है। एमओयू के अनुसार अब तक हम दोनों देशों के बीच दो सीरीज की मेजबानी कर चुके होते जिससे हमें अरबों रुपये की आय होती। लेकिन बीसीसीआई एमओयू की अवमानना कर रहा है ऐसे में हमें बहुत वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है। गौरतलब  है कि दोनों देशों के बीच साल 2007 से अब तक किसी तरह की  द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज का आयोजन नहीं हुआ है। तब पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था।
विज्ञापन

BCCI के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा पाकिस्तान

  pcb gets green Signal for legal action against bcci
Imad Wasim, pakistan - फोटो : Getty
 इस साल जनवरी में पाकिस्तान ने श्रीलंका में एकदिवसीय सीरीज की मेजबानी की इच्छा जताई थी। लेकिन भारत यह कहकर मुकर गया था कि सरकार की तरफ से उनके पास सीरीज खेलने की अनुमति नहीं है। इस पर खान का कहना है कि यदि बीसीसीआई दोनों देशों के बीच सीरीज के आयोजन के लिए सरकार पर निर्भर है तो उन्हें इस बारे में एमओयू पर हस्ताक्षर करने से पहले सोचना चाहिए था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed