{"_id":"5df3467f8ebc3e87d87eb01d","slug":"pakvssl-i-am-dickwella-not-de-silva-pakistani-journalist-left-red-faced-by-blunder-watch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी पत्रकार की बेवकूफी, श्रीलंकाई खिलाड़ी ने जवाब देकर मुंह बंद कर दिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तानी पत्रकार की बेवकूफी, श्रीलंकाई खिलाड़ी ने जवाब देकर मुंह बंद कर दिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
निरोशन डिकवेला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दस साल के बाद पाकिस्तानी जमीन पर टेस्ट क्रिकेट लौटा है। श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची है, लेकिन रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट का दूसरा दिन बारिश से प्रभावित रहा। दूसरे दिन सिर्फ 18.2 ओवर का खेल ही पाया। हालांकि, दिन का खेल खत्म होने के बाद एक ऐसी मजेदार घटना घटी की दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को हंसने के लिए मसाला मिल गया।
2 of 4
पाकिसस्तान बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे दिन के खेल के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी निरोशन डिकवेला प्रेस कॉन्फ्रेंस में गए जहां एक पत्रकार ने उनसे ऐसा सवाल पूछ लिया कि हर कोई हैरान रह गया। हालांकि, निरोशन डिकवेला ने अपने जवाब से उसकी बोलती बंद कर दी। दरअसल हुआ ये कि एक पाकिस्तानी पत्रकार निरोशन डिकवेला को पहचान नहीं सका और डिकवेला को धनंजय डी सिल्वा समझकर सवाल पूछ लिया।
3 of 4
श्रीलंका vs पाकिस्तान
- फोटो : ट्विटर
पत्रकार ने डिकवेला से पूछा कि क्या आप इस पारी में शतक के बारे में सोच रहे हैं? इस पर डिकवेला ने जवाब दिया कि मैं डिकवेला हूं, डी सिल्वा नहीं। मैं पहले ही 33 रन पर आउट हो चुका हूं और अब शायद दूसरी पारी में ही शतक लगा सकता हूं। डिकवेला के इस जवाब के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी पत्रकार हंसने लगे। इस वाकया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका ने सुबह अपनी पारी पांच विकेट पर 220 रन से आगे बढ़ाई। 7.5 ओवर का खेल होने के बाद ही बारिश शुरू हो गई और दोनों टीमों को जल्दी लंच करना पड़ा। खेल दो घंटे 43 मिनट तक रुका रहा और जब फिर शुरू हुआ तो केवल दस ओवर का ही खेल हो पाया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।