फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास 

Mon, 13 Nov 2017 11:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 13 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Spiner Saeed Ajmal retires from all form of cricket
सईद अजमल
पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर सईद अजमल ने सोमवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी। संदिग्ध एक्शन में सुधार के दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने और गेंदबाजी में पुरानी धार नहीं ला पाने के कारण उन्होंने ये फैसला लिया है। एक तरह से कहा जाए तो सफल और विवादास्पद अंतराराष्ट्रीय करियर में अजमल को एकसमय दुनिया का नंबर एक वनडे और टी-20 गेंदबाज माना जाता था। उन्होंने टेस्ट मैचों में भी वो अच्छे खासे सफल रहे। 


 

पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास 

Pakistani Spiner Saeed Ajmal retires from all form of cricket
सईद अजमल
इंग्लैंड के खिलाफ साल 2012 में तीन टेस्ट मैचों में उन्होंने 24 विकेट हासिल कर खलबली मचा दी थी। इससे पहले साल 2011 के विश्वकप के सेमीफाइनल में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। साल 2012 में उनपर आईसीसी ने संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद साल 2015 में एक्शन में सुधार के बाद उन्होंने टीम में वापसी की लेकिन पहले जैसा जलवा नहीं दिखा सके। संदिग्ध एक्शन से क्लीन चिट हासिल करने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ दो वनडे औप एक टी-20 मैच खेला था जिसमें वो केवल 2 विकेट हासिल कर सके थे। इसके बाद उनकी अंतरारष्ट्रीय टीम में कभी वापसी नहीं हुई।


  

 

पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास 

Pakistani Spiner Saeed Ajmal retires from all form of cricket
सईद अजमल
समाचार एजेंसी एएफपी से बात करते हुए अजमल ने कहा कि मैं मौजूदा राष्ट्रीय टी-20 टूर्नामेंट के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लूंगा। मेरा क्रिकेट करियर संतोषजनक रहा, मैंने करियर में जो लक्ष्य स्थापित किए उन्हें हासिल किया और टीम की जीत में योगदान दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास 

Pakistani Spiner Saeed Ajmal retires from all form of cricket
सईद अजमल
​अजमल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 35 टेस्ट खेले और 178 विकेट हासिल किए। उन्होंने अपने करियर का आखिरी टेस्ट साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेला। लेकिन इस दौरान दूसरी बार उनके संदेहास्पद एक्शन की शिकायत हुई। जबकि पहली बार उनके एक्शन की शिकायत साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूएई में आयोजित वनडे सीरीज में हुई थी। 


 
विज्ञापन

पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास 

Pakistani Spiner Saeed Ajmal retires from all form of cricket
सईद अजमल
अजमल ने 113 वनडे में 113 विकेट और 64 अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 85 विकेट हासिल किए। लेकिन करियर में शुरुआती सफलता के बावजूद बीते दो साल उनके लिए बेहद निराशाजनक रहे। उन्होंने इस बारे में कहा कि संदेहास्पद एक्शन के कारण प्रतिबंध की वजह से मुझे बहुत निराशा और दुख हुआ। लेकिन जब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने मेरे एक्शन पर टिप्पणी की तो मेरी निराशा की कोई सीमा नहीं रही। लेकिन अंत में मैंने सबको माफ कर दिया। स्टुअर्ट ब्रॉड ने अजमल के एक्शन की वैधता पर उस वक्त सवाल खड़े किए थे जब वो इंग्लैंड में कांउटी क्रिकेट खेल रहे थे।   


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed