स्पॉट फिक्सिंग मामले में प्रतिबंध के 6 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने के साथ ही पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अपनी दांपत्य जीवन की भी शुरुआत कर दी है। खास बात यह है कि आमिर ने जिस लड़की से शादी की है उससे 6 साल पहले ही मुलाकात हुई थी।
6 साल के रोमांस के बाद मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड की लड़की से किया निकाह
महज 17 साल की उम्र में पाकिस्तान की टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत में ही स्पॉट फिक्सिंग के दोषी पाए गए थे और उन पर 5 साल तक क्रिकेट खेलने से प्रतिबंधित किया गया था। उन्होंने इसी साल प्रतिबंध की अवधि पूरी करने के बाद जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्डस टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी।
6 साल के रोमांस के बाद मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड की लड़की से किया निकाह
मोहम्मद आमिर इस समय 24 साल के हैं और 6 साल बाद जुलाई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे हैं और वापसी के 2 महीने बाद ही उन्होंने ब्रिटेन की पाकिस्तानी मूल की लड़की नर्जिस के साथ 22 सितंबर को लाहौर में शादी कर ली।
6 साल के रोमांस के बाद मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड की लड़की से किया निकाह
4 of 9
Mohammad Amir
- फोटो : Twitter
स्थानीय मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को मेहंदी का कार्यक्रम रखा गया। इसके बाद मंगलवार को रिसेप्शन दिया गया जबकि बुधवार को दावत-ए-वलीमा दिया गया।
6 साल के रोमांस के बाद मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड की लड़की से किया निकाह
5 of 9
Mohammad Amir
- फोटो : Twitter
आमिर और नर्जिस की पहली मुलाकात 2010 में एक पारिवारिक कार्यक्रम में हुई थी। उस समय उन पर स्पॉट फिक्सिंग के कारण 5 साल के लिए क्रिकेट खेलने पर बैन लगा हुआ था। हालांकि दोनों के बीच एक निकाह 2014 में भी हुई थी।