फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कोहली की टोली' पर गरजा पाकिस्तानी गेंदबाज, डंके की चोट पर बोला- पूरे 10 विकेट लूंगा

Thu, 06 Sep 2018 11:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
pakistani pacer Hasan Ali says I want to take 10 wickets against India
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

एशिया कप 2018 के शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। 15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 19 सिंतबर को आमने-सामने होंगे, लेकिन इससे पहले पाकिस्तान के इस युवा तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया को खुली चुनौती दी है।

pakistani pacer Hasan Ali says I want to take 10 wickets against India
हसन अली - फोटो : ESPN

गौरतलब है कि हमेशा की तरह किसी भी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला काफी रोमांचक होता है। खासकर, क्रिकेट में और भी। एशिया कप के पहले पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज हसन अली ने कहा कि वह टीम के खिलाफ 10 विकेट लेना चाहते हैं।
 

pakistani pacer Hasan Ali says I want to take 10 wickets against India
हसन अली - फोटो : File

उन्होंने कहा, 'मैं टीम इंडिया के खिलाफ 10 विकेट लेने का उत्सव मनाना चाहता हूं लेकिन देखते हैं कि क्या होता है। मैं अपनी टीम और प्रशंसकों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करूंगा, जो मेरे विकेट लेने का जश्न देखना चाहता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani pacer Hasan Ali says I want to take 10 wickets against India
हसन अली - फोटो : bbc

हसन अली अपने देश पाकिस्तान के सबसे चर्चित तेज गेंदबाजों में से एक हैं। पिछले एक साल में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की है और उनके विकेट लेने का जश्न भी शानदार हुआ है। हाल ही में उन्होंने जिम्बॉम्बे के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी कर विकेट लेने का जश्न मनाया था। जिसके कारण उन्हें गर्दन में कुछ चोट भी आईं थी।

विज्ञापन
pakistani pacer Hasan Ali says I want to take 10 wickets against India
हसन अली - फोटो : IPL

बता दें कि पाकिस्तान के इस युवा तेज गेंदबाज ने 4 टेस्ट, 33 वन-डे और 22 टी-20 मैच खेले हैं। वन-डे में उनके नाम 68 विकेट दर्ज हैं। इस दौरान उनका सबसे बेस्ट 34 रन देकर 5 विकेट रहा है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed