फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvBAN: अश्विन ने बनाया कीर्तिमान, एक विकेट लेकर मुरलीधरन और कुंबले के क्लब में हुए शामिल

Thu, 14 Nov 2019 01:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 14 Nov 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
INDvBAN Ravichandran Ashwin becomes 3rd bowler to take fastest 250 test wickets in home ground
आर अश्विन - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के अनुभवी और स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत और बांग्लादेश के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में चल रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में एक विकेट लेते ही अश्विन दिग्गज अनिल कुंबले और मुथैया मुरलीधरन के क्लब में शामिल हो गए। 

INDvBAN Ravichandran Ashwin becomes 3rd bowler to take fastest 250 test wickets in home ground
आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जा रहे टेस्ट मैच में अश्विन ने गुरुवार को घरेलू मैदान पर अपना 250वां विकेट लिया, उन्होंने कप्तान मोमिनुल हक को अपना शिकार बनाया। इसी के साथ वे अब यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। घरेलू मैदान पर 250 या उससे अधिक विकेट लेने के मामले में पूर्व महान गेंदबाज अनिल कुंबले 350 विकेट के साथ पहले पायदान पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर हरभजन सिंह हैं। उन्होंने घरेलू मैदान पर 265 विकेट चटकाए हैं।

INDvBAN Ravichandran Ashwin becomes 3rd bowler to take fastest 250 test wickets in home ground
मुथैया मुरलीधरन

इतना ही नहीं घरेलू जमीन पर सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट चटकाने वाले अश्विन अब तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन सबसे आगे हैं, उन्होंने मात्र 40 मैच में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली थी। वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारत के दिग्गज अनिल कुंबले हैं, उन्होंने 41 मैचों में यह सफर पूरा किया था। अब अश्विन ने अपने 42वें मैच में ये कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvBAN Ravichandran Ashwin becomes 3rd bowler to take fastest 250 test wickets in home ground
अनिल कुंबले - फोटो : getty

बता दें कि टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीयों में अश्विन 357 विकेट के साथ चौथे पायदान पर हैं। पहले स्थान पर कुंबले (619), कपिल देव (434) और हरभजन सिंह (417) विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
INDvBAN Ravichandran Ashwin becomes 3rd bowler to take fastest 250 test wickets in home ground
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। टी-20 सीरीज में 2-1 से शिकस्त देने के बाद टेस्ट में बेस्ट टीम इंडिया की निगाहें अब टेस्ट सीरीज में जीत से शुरुआत करने पर होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed