फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cricket: टी20 विश्व कप जीतने के दो महीने बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारत और रोहित-विराट को दी बधाई, हुईं ट्रोल

Fri, 06 Sep 2024 10:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Sep 2024 10:58 AM IST
सार

भारत ने 29 जून को दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। टीम इंडिया के प्रदर्शन की फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने जमकर सराहना की थी। हालांकि, निदा को इतने समय बाद पोस्ट करते देख फैंस हैरान रह गए।

विज्ञापन
Pakistan Player Nida Dar Trolled For Congratulating Rohit Sharma, Virat Kohli On T20 World Cup, Know
निदा डार और विराट-रोहित (समायरा) - फोटो : Twitter
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान निदा डार को गुरुवार को उनके एक पोस्ट के वायरल होने के बाद जमकर ट्रोल किया गया। उन्होंने टी20 विश्व कप जीतने के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की तारीफ तो की और सोशल मीडिया पर बढ़िया सा पोस्ट डाला, लेकिन यह उनके मजाक बनने का कारण बन गया। इस पोस्ट में उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी तारीफ की। हालांकि, तथ्य यह है कि यह पोस्ट टी20 विश्व कप के खत्म होने दो महीने से अधिक समय बाद आया था। इससे फैंस ने निदा को ट्रोल करने की कोई कसर नहीं छोड़ी।


Pakistan Player Nida Dar Trolled For Congratulating Rohit Sharma, Virat Kohli On T20 World Cup, Know
निदा डार - फोटो : Twitter
भारत ने 29 जून को दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। टीम इंडिया के प्रदर्शन की फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने जमकर सराहना की थी। हालांकि, निदा को इतने समय बाद पोस्ट करते देख फैंस हैरान रह गए और इस पोस्ट ने सभी को झटका दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- निदा डार अभी मंगल ग्रह से लौटी हैं। दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- निदा टाइम लूप में फंस गई हैं। हालांकि, निदा ने इस पोस्ट को लेकर सफाई भी दी। उन्होंने एक और पोस्ट कर मामले को स्पष्ट किया है कि यह कुछ तकनीकी बग के कारण था। उन्होंने दो महीने पहले ही पोस्ट किया था, लेकिन उनकी पोस्ट दो महीने बाद प्रकाशित हुई थी।
Pakistan Player Nida Dar Trolled For Congratulating Rohit Sharma, Virat Kohli On T20 World Cup, Know
टी20 विश्व कप - फोटो : BCCI
टी20 विश्व कप फाइनल में क्या हुआ था?
भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan Player Nida Dar Trolled For Congratulating Rohit Sharma, Virat Kohli On T20 World Cup, Know
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC/BCCI
17वें ओवर में भारत ने मैच पलटा। 16 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 151 रन बना लिए थे। तब मिलर और क्लासेन क्रीज पर थे। आखिरी 24 गेंद में दक्षिण अफ्रीका को 26 रन चाहिए थे। इसके बाद 17वें ओवर में हार्दिक ने क्लासेन को आउट किया और मात्र चार रन दिए। 18वें ओवर में बुमराह ने यानसेन को आउट किया और दो रन दिए। 19वें ओवर में अर्शदीप ने चार रन दिए। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन चाहिए थे। हार्दिक ने पहली ही गेंद पर मिलर को आउट किया। दूसरी गेंद पर रबाडा ने चार रन बटोरे। तीसरी गेंद पर रबाडा ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर महाराज ने एक रन लिया। इसकी अगली गेंद वाइड रही। पांचवीं गेंद पर हार्दिक ने रबाडा को आउट किया। आखिरी गेंद पर एक रन आया और भारत ने सात रन से जीत हासिल की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed