फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ही मैच में दोनों टीमों पर लगा जुर्माना, पाकिस्तान से हुई ये चूक तो इंग्लैंड ने कर दी बड़ी गलती

Wed, 05 Jun 2019 12:56 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 05 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
pakistan fined slow over rate match fee, england jofra archer jason roy world cup 2019 
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : social Media

विश्व कप के सातवें मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान ने मेजबान इंग्लैंड को 14 रन से हराकर टूर्नामेंट में शानदार वापसी की। मगर इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद और टीम पर स्लो ओवर रेट के कारण, जबकि इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर अंपायर के निर्णय के प्रति असहमति जताने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

pakistan fined slow over rate match fee, england jofra archer jason roy world cup 2019 
Sarfaraz Ahmed - फोटो : social Media

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद की 20 प्रतिशत मैच फीस काटी जाएगी जबकि उनके साथियों की 10 प्रतिशत मैच फीस कटेगी। वहीं, मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए इंग्लैंड के जेसन रॉय और ऑलराउंडर जोफ्रा आर्चर की भी 15 प्रतिशत मैच फीस कटी।

pakistan fined slow over rate match fee, england jofra archer jason roy world cup 2019 
जेसन रॉय - फोटो : social media

जेसन रॉय को आचार संहिता की धारा 2.3 के तहत दोषी पाया गया। उन्होंने पाकिस्तान की पारी के 14वें ओवर में कैच छोड़ने के बाद अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसे अंपायर ने सुन लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistan fined slow over rate match fee, england jofra archer jason roy world cup 2019 
जोफ्रा ऑर्चर - फोटो : social media

वहीं, गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को धारा 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जब उन्होंने पारी के 27वें ओवर में अंपायर के फैसले पर अंसतोष जताया था। इन दोनों खिलाड़ियों की मैच फीस में 15 -15 प्रतिशत कटौती के अलावा उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में 1-1 डीमेरिट अंक भी जोड़ा गया। 

विज्ञापन
pakistan fined slow over rate match fee, england jofra archer jason roy world cup 2019 
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media

बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 8 विकेट के नुकसान पर पर 348 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने जो रूट (107) और जोस बटलर (103) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत 9 विकेट पर 334 रन ही बना सकी और मैच हार गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed