फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय क्रिकेटरों को अपनी शादी में बुलाना चाहते हैं पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली

Mon, 05 Aug 2019 01:40 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 05 Aug 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Pakistan fast bowler Hasan Ali wants to invite Indian cricketers to wedding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय युवती से शादी करने जा रहे पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली ने कहा है कि वह 20 सितंबर को दुबई में होने वाले शादी सामारोह में भारतीय क्रिकेटरों को आमंत्रित करेंगे। हालांकि अली ने इसका खुलासा नहीं किया कि उनके आमंत्रण की सूची में कौन से भारतीय क्रिकेटर शामिल हैं।
Pakistan fast bowler Hasan Ali wants to invite Indian cricketers to wedding
हसन अली - फोटो : bbc

उन्होंने कहा कि अगर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी उनकी शादी में आने के लिए राजी हो जाते हैं, तो उन्हें बेहद ही खुशी होगी। हसन ने उर्दू एक्सप्रेस अखबार से बातचीत करते हुए बताया कि, 'मैं भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को अपने विवाह समारोह में आने का निमंत्रण दूंगा, आखिरकार हम सभी क्रिकेटर दोस्त हैं।' 

Pakistan fast bowler Hasan Ali wants to invite Indian cricketers to wedding
हसन अली - फोटो : File

हसन अली ने कहा कि, 'मुझे यह अच्छा लगेगा कि दुबई में कुछ भारतीय खिलाड़ी मेरी शादी समारोह में आएं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता मैदान पर है और इसे बंद नहीं करना है, लेकिन हम सभी पेशेवर क्रिकेटर हैं और हमें एक साथ खुशी साझा करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan fast bowler Hasan Ali wants to invite Indian cricketers to wedding
हसन अली - फोटो : ESPN

दुबई में बसीं शामिया अमीरात एयरलाइन्स में फ्लाइट इंजीनियर हैं जबकि उनके परिवार के सदस्य दिल्ली में रहते हैं। वे मूल रूप से हरियाणा के मेवात इलाके के रहने वाले हैं। हसन पाकिस्तान के चौथे क्रिकेटर हैं जो भारतीय लड़की से परिणय सूत्र में बंधेंगे। उनसे पहले जहीर अब्बास, मोहसिन खान और शोएब मलिक भी भारतीय मूल की लड़की से शादी कर चुके हैं। मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से अप्रैल 2010 में निकाह किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed