फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Creta Sports एडिशन में शामिल हुए 20 से ज्यादा नए फीचर्स, जानें कीमत

Mon, 05 Aug 2019 11:25 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 05 Aug 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
Hyundai Creta Sports Edition launched in India with new features all you need to know
Hyundai Creta Sports Edition - फोटो : Hyundai

Hyundai ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Creta का नया Sports एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नए एडिशन में कंपनी ने कई नए फीचर्स को शामिल है साथ ही कुछ नए कॉस्मेटिक बदलाव भी किये हैं। Creta का नया Sports एडिशन मौजूदा मॉडल से काफी अलग और बेहतर नजर आता है।

कीमत

Hyundai Creta Sports Edition launched in India with new features all you need to know
Hyundai Creta Sports Edition - फोटो : Hyundai

Hyundai ने Creta Sports को सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उतारा है। जोकि इसके 1.6 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आता है। कीमत की बात करें तो इसके पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट की कीमत 12.78 लाख रुपये और डीजल मैनुअल वैरिएंट की कीमत 14.13 लाख रुपये रखी गई है। ये सभी कीमतें एक्सशोरूम मुंबई हैं।

फीचर्स

Hyundai Creta Sports Edition launched in India with new features all you need to know
Hyundai Creta Sports Edition - फोटो : Amar Ujala

नई Creta Sports  को सिर्फ दो कलर्स में उपलब्ध कराया है जिसें फैंटम ब्लैक और पोलर व्हाइट कलर शामिल है। ग्राहकों की जरूरत के लिए इसमें डुअल टोन पेंट स्कीम का भी ऑप्शन है लेकीन उसके लिए आपको 11,000 रुपये और अतिरिक्त देने होंगे। इतना ही नहीं कंपनी ने इस नए एडिशन के इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में बदलाव किए हैं। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले Creta Sports  एडिशन में 20 से ज्यादा अपग्रेड्स किये हैं। इसमें ब्लैक कलर के आउट साइड रियर व्यू मिरर्स, सिल्वर फिनिश रूफ रेल्स, रियर स्पॉइलर, नए फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, ड्यूल फॉक्स एग्जॉस्ट, एसी वेंट्स सिल्वर हाइलाइट्स, 7.0 इंच का ट्च स्क्रीन इन्फोटेंमेंट सिस्टम, एप्पल कार प्ले, एंड्राएड ऑटो, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ, और स्मोक्ड प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स जैसे कई नए फीचर्स को शामिल किया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन

Hyundai Creta Sports Edition launched in India with new features all you need to know
Hyundai Creta Sports Edition - फोटो : Social
Creta Sports एडिशन के इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है, इसमें 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 121 bhp का पावर और 151 Nm टॉर्क जनेरट करता है। डीजल इंजन भी 1.6 लीटर का है, जो 126 bhp का पावर और 260 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह लिमिटेड एडिशन एसयूवी सिर्फ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स में उपलब्ध है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed