क्रिकेट वर्ल्ड कप के 12वें सीजन की शुरुआत गुरुवार को हो गई। केनिंग्टन ओवल के मैदान में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने जीत अपने नाम की।
सलवार-कमीज पहनने पर ट्रोल हुए थे पाकिस्तानी कप्तान सरफराज, अब दिया ये जवाब
लेकिन पाकिस्तान के मैच से पहले ही पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। हालांकि अब सरफराज ने जवाब देते हुए अपनी बात रखी है।
दरअसल वर्ल्ड कप के शुरू होने से कुछ दिन पहले सभी टीमों के कॅप्टन को बखिंगम पैलेस में क्वीन एलिजाबेथ ने बुलाया था। यहां पर सभी कप्तानों ने फॉर्मल ड्रेस (शर्ट-पैंट और शूट) पहना हुआ था लेकिन पाकिस्तान के कप्तान सरफराज ही एकलौते ऐसे थे जिन्होंने सलवार-कमीज और जैकेट पहना था।
इसी को लेकर सोशल मीडिया पर सरफराज और पाकिस्तान को उनके पहनावे को लेकर ट्रोल किया गया।
Captains of #Cricket playing nations competing 4 the #CricketWorldCup had a photoshoot with the Queen. Guess who came dressed in his pyjamas? None other than the #Pakistan captain (back row, left). Take a look at him in the other pic. How does one country produce ...? #CricketWC pic.twitter.com/hXxbxrfzlj
Sarfaraz Ahmed "The shalwar kameez is our national dress and I got instructions from the board to do all these things so I tried to promote our national dress. I felt very proud that the other captains were wearing suits but I was wearing national dress" #CWC19 pic.twitter.com/mCa1u12dN4
— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) May 30, 2019