फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK Weather Update: भारत-पाकिस्तान मैच शुरू, पर क्या अब भी बारिश का खतरा? जानें क्या कहते हैं नियम

Mon, 11 Sep 2023 04:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 Sep 2023 04:45 PM IST
सार

Today Colombo Weather IND vs PAK Reserve Day Asia Cup 2023 : क्या भारत-पाकिस्तान मैच आज भी पूरा हो पाएगा? क्या आज भी बारिश विलेन बनेगी? यह तमाम सवाल फैंस के मन में हैं। आइए जानते हैं कि कोलंबो में आज यानी रिजर्व डे पर मौसम का क्या हाल रहने वाला है....

विज्ञापन
Pak vs India Match Weather Update Today: Pakistan Vs India Weather Forecast Premadasa Stadium Pitch Report
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में एक चीज जो अब तक कॉन्सटेंट रही है, वह है बारिश। ग्रुप स्टेज का भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला बारिश से धुल जाने के बाद रविवार को सुपर फोर मैच में भी इसने खलल डाला। जिसकी वजह से पहली पारी का खेल भी पूरा नहीं हो सका। रविवार शाम पांच बजे बारिश ने खलल डाला और कल का दिन पूरा दिन इससे धुल गया।
Pak vs India Match Weather Update Today: Pakistan Vs India Weather Forecast Premadasa Stadium Pitch Report
भारत-पाकिस्तान मैच रिजर्व डे में खेला जाएगा - फोटो : सोशल मीडिया
अब यह मैच आज रिजर्व डे पर खेला जाएगा। कल अंपायर्स ने मैच कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन मैदान गीला होने की वजह से यह शुरू नहीं हो सका। हालांकि, जब इसे शुरू कराने की कोशिश की गई तो फिर से बारिश आई और कल का दिन धुल गया। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने पहले ही इस मैच के लिए रिजर्व डे की घोषणा की थी और ऐसे में अब यह मैच आज कराया जाएगा।
Pak vs India Match Weather Update Today: Pakistan Vs India Weather Forecast Premadasa Stadium Pitch Report
बारिश की वजह से पवेलियन लौटते कोहली और राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
रिजर्व डे के प्लेइंग कंडीशन के हिसाब से आज यह मैच पूरे 50-50 ओवर का कराया जाएगा। हालांकि, क्या यह मैच आज भी पूरा हो पाएगा? क्या आज भी बारिश विलेन बनेगी? यह तमाम सवाल फैंस के मन में हैं। तो आइए जानते हैं कि कोलंबो में आज यानी रिजर्व डे पर मौसम का क्या हाल रहने वाला है....
विज्ञापन
विज्ञापन
Pak vs India Match Weather Update Today: Pakistan Vs India Weather Forecast Premadasa Stadium Pitch Report
भारत-पाकिस्तान मैच रिजर्व डे में खेला जाएगा - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले जानें क्या हैं नियम
अगर आज भारत-पाकिस्तान मैच की शुरुआत होती है तो नियम के मुताबिक मैच की शुरुआत वहीं से होगी, जहां तक रविवार को खेला गया था। यानी भारतीय पारी 24.1 ओवर के आगे से शुरू होगी। भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर 147 रन बना लिए हैं। खेल की शुरुआत यहीं से होगी और पूरे 50 ओवर का मैच कराया जाएगा। फिर पाकिस्तान भी पूरे 50 ओवर खेलेगी।
विज्ञापन
Pak vs India Match Weather Update Today: Pakistan Vs India Weather Forecast Premadasa Stadium Pitch Report
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
बारिश की क्या है संभावना?
रिजर्व डे के दिन भी कोलंबो का वेदर फॉरकास्ट इतना अच्छा नहीं दिख रहा है। वहां आज सुबह से बारिश हो रही है और मैदान कवर्स में ही है। हालांकि, धूप निकलने की संभावना है। वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, एक बार फिर भारत पाकिस्तान का मैच बारिश के कारण धुल सकता है। यानी रिजर्व डे के दिन भी बारिश की पूरी संभावना है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक कोलंबो में शाम पांच बजे के आसपास 80 प्रतिशत बारिश की संभावना है। मैच अपने नियमित समय दोपहर तीन बजे ही शुरू होगा। वहीं, वेदर.कॉम के मुताबिक, आज दोपहर तीन बजे के बाद से कोलंबो में बारिश की संभावना कभी भी 70 प्रतिशत से कम नहीं हुई है। यानी कल से भी ज्यादा बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश की सबसे ज्यादा संभावना शाम साढ़े पांच बजे की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed