फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PAK vs BAN: क्या शान मसूद ने 171* रन जड़ने वाले रिजवान को दोहरा शतक बनाने से रोका? फैंस ने कप्तान पर उठाए सवाल

Fri, 23 Aug 2024 12:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 23 Aug 2024 12:16 PM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन की खराब शुरुआत के बाद पाकिस्तान ने सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान के शतकों की बदौलत पहली पारी में 448/6 का बड़ा स्कोर बनाया। शकील 141 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रिजवान 171 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन
PAK vs BAN: Did Shan Masood, Babar Azam stop Rizwan from scoring double century? Fans raised question
रिजवान - फोटो : Twitter
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट रावलपिंडी में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और एक वक्त 16 रन बनाकर तीन विकेट गंवा दिए थे। अब्दुल्ला शफीक, कप्तान शान मसूद और बाबर आजम पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद सैम अयूब ने सऊद शकील के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी निभाई। अयूब 56 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शकील ने मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर पाकिस्तान को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला और मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अब इस मैच में कुछ ऐसा घटा है, जिसको लेकर फैंस सोशल मीडिया पर जमकर विवाद कर रहे हैं। फैंस कप्तान शान मसूद तक की नीयत पर सवाल उठा रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला...
PAK vs BAN: Did Shan Masood, Babar Azam stop Rizwan from scoring double century? Fans raised question
शाहीन अफरीदी और शान मसूद - फोटो : PCB
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन की खराब शुरुआत के बाद पाकिस्तान ने सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान के शतकों की बदौलत पहली पारी में 448/6 का बड़ा स्कोर बनाया। शकील 141 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रिजवान 171 रन बनाकर नाबाद रहे, इससे पहले कि रिजवान दोहरा शतक लगाते पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने पारी घोषित करने का फैसला किया। हालांकि, पारी घोषित करने के समय ने फैंस और विशेषज्ञों के बीच एक बहस शुरू कर दी है। कुछ फैंस ने सवाल उठाए हैं कि क्या कप्तान मसूद को रिजवान के दोहरे शतक तक रुकना नहीं चाहिए था? वहीं, कुछ फैंस इसे जायज ठहरा रहे हैं। रिजवान दोहरे शतक से बस 29 रन दूर रह गए।
PAK vs BAN: Did Shan Masood, Babar Azam stop Rizwan from scoring double century? Fans raised question
शाहीन अफरीदी - फोटो : PCB
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद जब सऊद शकील से पारी घोषित करने के समय के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि रिजवान को पारी की घोषणा के समय के बारे में लगभग एक घंटे पहले सूचित किया गया था। इसलिए यह फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया। उन्होंने कहा, 'देखिए, जहां तक रिजवान भाई के दोहरे शतक का सवाल है, मुझे नहीं लगता कि फैसला लेने में कोई जल्दबाजी की गई थी। क्योंकि रिजवान भाई को एक घंटे पहले स्पष्ट रूप से बताया गया था कि हम इस समय घोषणा करेंगे। इसलिए उन्हें अंदाजा था कि हम कब घोषणा करेंगे। उन्हें बताया गया था कि हम घोषणा करने से पहले 450 के करीब पहुंचने की कोशिश करेंगे।
जब रिजवान ड्रेसिंग रूम में वापस जा रहे थे तो पाकिस्तान के बाकी खिलाड़ी उनकी पारी की सराहना करने के लिए सीमा रेखा के आसपास इंतजार कर रहे थे। बाउंड्री लाइन के पास पहुंचने के बाद उन्होंने खेल-खेल में अपना बल्ला बाबर की ओर फेंका जिसे बाबर ने पकड़ लिया और दोनों खूब हंसे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रिजवान और बाबर बांग्लादेश के खिलाफ फील्डिंग करते हुए मैदान पर हंसी-मजाक भी करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
PAK vs BAN: Did Shan Masood, Babar Azam stop Rizwan from scoring double century? Fans raised question
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB
कई फैंस ने घोषणा के फैसले से असहमति जताते हुए कहा कि पाकिस्तान 500 रन का आंकड़ा पार करने के बाद पारी का अंत कर सकता था। इससे रिजवान को भी अपने दोहरे शतक तक पहुंचने का मौका मिलता। शकील और रिजवान के अलावा अगा सलमान ने 19 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी 29 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान ने दूसरे दिन जो 12 ओवर फेंके, उनमें वे एक भी विकेट लेने में सक्षम नहीं हो सके। दूसरे दिन स्टंप्स तक बांग्लादेश का पहली पारी में स्कोर 27/0 था। हालांकि, तीसरे दिन बांग्लादेश ने खबर लिखे जाने तक दो विकेट गंवाकर 53 रन बना लिए हैं। जाकिर हसन 12 रन और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। शदमान इस्लाम और मोमिनुल हक क्रीज पर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed