{"_id":"5e854af68ebc3e775321c308","slug":"on-this-day-2-april-when-indian-cricket-team-wins-odi-world-cup-in-2011","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup 2011: 28 साल के सूखे को खत्म कर आज ही के दिन विश्व चैंपियन बनी थी टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2011: 28 साल के सूखे को खत्म कर आज ही के दिन विश्व चैंपियन बनी थी टीम इंडिया
साल 2011, तारीख दो अप्रैल। नौ साल पहले आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट के 28 साल के 'सूखे' को खत्म करते हुए टीम इंडिया ने विश्व कप जीता था। 1983 के बाद भारत दूसरी बार इस विश्व चैंपियन बना था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने श्रीलंका को हराया। धोनी के छक्के ने इतिहास रच दिया। पहली बार कोई टीम अपनी जमीन पर विश्व विजेता बनी थी। देश खुशी से झूम उठा था
2 of 5
2011 विश्व कप
- फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल में धोनी के छक्के ने भारत को विजयी बनाया था, लेकिन इस मैच में दो और खिलाड़ियों ने भी अहम भूमिका निभाई थी। जिनका नाम है गौतम गंभीर और जहीर खान। गंभीर ने 97 रन की पारी खेल भारतीय टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया था। वहीं, जहीर ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर नकेल कस दी थी। जहीर ने गेंदबाजी तो धोनी और गंभीर ने बल्लेबाजी से फाइनल में जीत पक्की की थी। इस खिताबी मुकाबले में धोनी का लगाया छक्का शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी भूल पाए।
3 of 5
गंभीर 2011
- फोटो : social media
वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में श्री लंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रन बनाए। इसमें महेला जयवर्धने के 103 रन शामिल थे। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। 31 रन पर दो विकेट खो दिए, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर जल्दी ही पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
2011 World Cup
इसके बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। 22वें ओवर में कोहली भी आउट हो गए। इसके बाद चौथे विकेट के लिए धोनी ने गंभीर के साथ मिलकर 109 रन की भागीदारी निभाई। गंभीर आउट हुए तो युवराज के साथ धोनी ने मोर्चा संभाला और नाबाद 54 रन की साझेदारी करते हुए भारत को विश्व चैंपियन बना दिया।
विज्ञापन
5 of 5
2011 विश्व कप विजेता भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
युवराज 24 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि धोनी ने 79 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 91 रन बनाए। भारतीय क्रिकेट टीम 28 वर्ष के बाद वन-डे चैंपियन बनी। सचिन खिलाड़ियों के कंधे पर चढ़े और मैदान का पूरा चक्कर लगाया। टीम के साथ-साथ खेल प्रेमियों की आंखों से भी उस दिन खुशी के आंसू छलक गए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।