फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेलिंग्टन टेस्ट में पांच विकेट लेकर इशांत ने जहीर को पछाड़ा, कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए

Sun, 23 Feb 2020 09:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 23 Feb 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
NZ vs IND: Ishant Sharma breaks Zaheer Khan's record with fifer in Wellington test
इशांत शर्मा - फोटो : ट्विटर

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट अपने नाम किए। उन्होंने रविवार को वेलिंग्टन टेस्ट के तीसरे दिन 11वीं बार टेस्ट में पांच विकेट लिए। इशांत ने न्यूजीलैंड के टॉम ब्लंडेल, टॉम लाथम, रोस टेलर, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट को अपना शिकार बनाया।

NZ vs IND: Ishant Sharma breaks Zaheer Khan's record with fifer in Wellington test
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इशांत ने अपनी शानदार गेंदबाजी के साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए और दिग्गज जहीर खान को भी पीछे छोड़ दिया। इशांत अब टेस्ट में सबसे अधिक पांच विकेट हॉल लेने वाले भारतीय के मामले में जहीर खान के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जहीर ने जहां 92 टेस्ट मैच में 11 बार यह कारनामा किया था वहीं इशांत ने 97वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। इस लिस्ट में कपिल देव (23) सबसे ऊपर हैं।

NZ vs IND: Ishant Sharma breaks Zaheer Khan's record with fifer in Wellington test
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इशांत विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा पांच विकेट लेने के मामले में भारत के भगवत चंद्रशेखर और जहीर खान को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। शर्मा ने नौ बार यह कारनामा किया है। वहीं जहीर और चंद्रशेखर ने आठ-आठ बार यह कारनामा किया था। इस मामले में कपिल देव (12) और अनिल कुंबले (10) पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
NZ vs IND: Ishant Sharma breaks Zaheer Khan's record with fifer in Wellington test
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा इशांत के अब 97 टेस्ट में 297 विकेट हो चुके हैं और वे सर्वाधिक टेस्ट विकेट के मामले में तीसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे आगे जहीर खान (311) और कपिल देव (434) के साथ टॉप में बने हुए हैं।

विज्ञापन
NZ vs IND: Ishant Sharma breaks Zaheer Khan's record with fifer in Wellington test
इशांत शर्मा - फोटो : social media

बता दें कि न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में 348 रन बनाए और भारत की पहली पारी के 165 रन के आधार पर 183 रन की बढ़त हासिल की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed