तैयारी: KKR का यह खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचाने को तैयार, सिर्फ एक कॉल का इंतजार
कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज नीतिश राणा ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं और उन्हें जुलाई में श्रीलंका दौरे पर मौका मिलने की उम्मीद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज नीतिश राणा ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं और उन्हें जुलाई में श्रीलंका दौरे पर मौका मिलने की उम्मीद है। बता दें कि जुलाई में सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर जाना है।
नीतिश ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मेरे दिमाग में यह है कि मेरा नाम टीम में होना चाहिए। मैं उसके लिए तैयार हूं क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि चयन होगा। आप मेरा रिकॉर्ड देखें तो पिछले तीन साल में सीमित ओवरों के क्रिकेट में मैने अच्छा प्रदर्शन किया है । मुझे लगता है कि आज नहीं तो कल इसका फल जरूर मिलेगा।'
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हूं ।मैं उसका इंतजार कर रहा हूं। वो कहते हैं ना कि एक कॉल दूर हूं तो बस मैं उसी कॉल का इंतजार कर रहा हूं। ईमानदारी से कहूं तो पिछले तीन चार साल से शुरुआत अच्छी होती है लेकिन बीच के सत्र में दो तीन पारियां खराब होती है और फिर आखिर में एक दो पारी अच्छी होती है। इसलिए कुल रन 330-400 के आसपास रहते हैं।'
उन्होंने कहा, 'हमें इस सत्र में ब्रेक मिला है तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि दुखी होऊं या खुश। मैं दुखी हूं क्योंकि मैने काफी मेहनत की थी और यह परखने का समय था कि वह कारगर साबित हुई या नहीं। लेकिन अब मैं इसे ऐसे देख रहा हूं कि ब्रेक मिला है और नये सत्र में तरोताजा होकर उतर सकते हैं।' बता दें कि राणा ने 38 प्रथम श्रेणी मैचों में 2266 रन बनाए हैं और उनका औसत 40 का रहा है। इसके अलावा आईपीएल के निलंबित सत्र में सात मैचों में 201 रन बनाए ।