फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: युवा खिलाड़ी ने खेल भावना को किया शर्मसार, विराट कोहली को दी गाली

Tue, 10 Apr 2018 05:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Apr 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
nitish rana abuses virat kohli after taking his wicket in second match of ipl 2018
नितीश राणा - फोटो : ipl

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) एक ऐसा मंच है, जहां सीनियर और जूनियर खिलाड़ी एकसाथ खेलते दिखते हैं और इनके बीच कड़ी स्पर्धा भी देखने को मिलती है। आईपीएल के 11वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के बीच खेले गए मैच में भी यह दृश्य देखने को मिला, जहां सीनियर व जूनियर खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि, स्पर्धा के बीच विवाद खड़ा हो, यह देखना अच्छा नहीं लगता है।

nitish rana abuses virat kohli after taking his wicket in second match of ipl 2018
नितीश राणा

कुछ ऐसा ही नजारा कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर रविवार को देखने को मिला जब कोलकाता नाइटराइडर्स के युवा खिलाड़ी ने सीनियर खिलाड़ी के साथ ऐसी हरकत की, जिससे क्रिकेट का खेल फिर शर्मसार हुआ। केकेआर के युवा खिलाड़ी नितीश राणा ने खेल की गरिमा को भूलते हुए अपने सीनियर विराट कोहली को अपशब्द कहे।

nitish rana abuses virat kohli after taking his wicket in second match of ipl 2018
विराट कोहली - फोटो : file photo

दरअसल, RCB की पारी के 15वें ओवर में कोलकाता के पार्ट टाइम गेंदबाज नितीश राणा ने लगातार दूसरी व तीसरी गेंद पर एबी डीविलियर्स और विराट कोहली के विकेट चटकाए। एक युवा खिलाड़ी के लिए इससे बड़ी उपलब्धि और कुछ नहीं हो सकती कि उसने विश्व के दो सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों को लगातार दो गेंदों में आउट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
nitish rana abuses virat kohli after taking his wicket in second match of ipl 2018
विराट कोहली

मगर इसके बाद जो हुआ, वह क्रिकेट फैंस को पसंद नहीं आया। नितीश राणा ने विराट कोहली को आउट करने के बाद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया और कुछ अपशब्द भी कहे। इसे देख स्टेडियम में मौजूद फैंस भी हैरान रह गए। विराट कोहली ने नीतीश राणा को कुछ कहना सही नहीं समझा और वह डगआउट लौट गए। हालांकि, कप्तान विराट कोहली भी आउट होने के बाद कुछ बोलते हुए दिखाई दिए है, लेकिन यह समझ आ रहा था कि वह अपने आप पर ही गुस्सा निकाल रहे थे।
 



 

विज्ञापन
nitish rana abuses virat kohli after taking his wicket in second match of ipl 2018
दिनेश कार्तिक - फोटो : ipl

नितीश राणा ने डीविलियर्स और विराट कोहली को चलता कर अपनी टीम के लिए बड़ी भूमिका निभाई थी। बता दें कि आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 176 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 18.5 ओवर में ही 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed